कड़ाके की ठंड के बीच प्रशासन ने की अलाव की व्यवस्था

सतबरवा : इन दिनों ठंड अपने चरम पर है। शीतलहर ने ठिठुरन को बढ़ा दिया है। सतबरवा में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस तक गिर जा रहा है। वहीं अधिकतम तापमान 25 डिग्री के आसपास रह रहा है। ऐसे में लोग कड़ाके की ठंड के कारण शाम होते ही घरों में दुबक जा रहे हैं। सबसे ज्यादा परेशानी बुजुर्गों, काम के सिलसिले

Dec 17, 2024 - 14:48
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-12-17-at-6.43.33-PM.jpeg

सतबरवा : इन दिनों ठंड अपने चरम पर है। शीतलहर ने ठिठुरन को बढ़ा दिया है। सतबरवा में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस तक गिर जा रहा है। वहीं अधिकतम तापमान 25 डिग्री के आसपास रह रहा है। ऐसे में लोग कड़ाके की ठंड के कारण शाम होते ही घरों में दुबक जा रहे हैं। सबसे ज्यादा परेशानी बुजुर्गों, काम के सिलसिले में घर से बाहर जानेवालों और राहगीरों को हो रही है। कड़ाके की ठंड को देखते हुए सतबरवा सीओ सह बीडीओ कृष्ण मुरारी तिर्की की पहल पर प्रशासन ने सतबरवा के विभिन्न स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की है। ताकि लोगों को ठंड से राहत दिलाई जा सके। सतबरवा मेलाटांड,हनुमान मंदिर और लाइन होटल सहित पांच स्थानों पर अलाव जलवाया जा रहा है। लोगों ने प्रशासन की इस पहल का स्वागत किया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User