कथारा :16 वर्षीया बालिका मनिषा ने की आत्महत्या

रिपोर्ट : अविनाश कुमार कथारा (आससे) कथारा दो नंबर कॉलोनी मे 1 अक्टूबर मंगलवार की रात्रि लगभग 11:00 बजे एक 16 साल की लड़की फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली। मिली जानकारी के अनुसार प्रवीण कुमार के घर में मृतिका मनीषा कुमारी काम करती थी। प्रवीण कुमार ने कहा कि लड़की को हम अपने बेटी बना कर रखे हुए थे हम रा

Oct 02, 2024 - 13:00
Updated: 2 years ago
0 0
suside.jpg

रिपोर्ट : अविनाश कुमार

कथारा (आससे) कथारा दो नंबर कॉलोनी मे 1 अक्टूबर मंगलवार की रात्रि लगभग 11:00 बजे एक 16 साल की लड़की फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली। मिली जानकारी के अनुसार प्रवीण कुमार के घर में मृतिका मनीषा कुमारी काम करती थी। प्रवीण कुमार ने कहा कि लड़की को हम अपने बेटी बना कर रखे हुए थे हम रात्रि में डिप्टी गए हुए थे इसी क्रम में रात्रि लगभग 1:00 बजे हमको खबर दिया गया कि मनीष कुमारी ने गले में रस्सी लगाकर आत्म हत्या कर ली है। हम सुनकर घर वापस आए और इस घटना की सूचना उसके परिवार को दिए साथ ही साथ कथारा ओपी प्रभारी राजेश प्रजापति को भी सूचना दिए। सूचना मिलते ही ओपी प्रभारी मौके पर पहुंचे और नीचे उतारे रहे और उसके परिवार वालों ने भी मौके पर पहुंच कर मृतका के पिता बुद्धेश्वर करमाली व् उसकी मम्मी पुतुल देवी ने कहा कि हम कसमार के गर्री में रहते हैं मेरी बेटी की घटना की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही हम कसमार से कथारा आए और कहा मेरी बेटी मनीषा कुमारी की उम्र 16 वर्ष था कहा मेरे बेटी प्रवीण कुमार के घर में काम करती थी। मेरे बेटी ने शादी करने की बात तय कर ली थी। लेकिन हमने कहा कि अभी 2 साल रुक जाओ अभी तुम नाबालिक हो बालिक हो जाओगी तब बालिक होने के बाद शादी करवा दी जाएगी। लेकिन मनीषा कुमारी ने जल्दी बाजी शादी को लेकर तनाव में आकर गले में रस्सी लगाकर स्वयं ये आत्महत्या कर लिया जो थाना में आवेदन भी दिया गया। इस घटना को सूचना पाकर मौके पर पहुंचे कथारा ओ पी प्रभारी प्रजापति, एस आई के एन पाठक दलबल के साथ पहुंचे साथ ही साथ और मृतिका को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए तेनुघाट भेज दिया बता दूं कि मनीषा कुमारी अपने पीछे माता व पिता, भाई पूरे परिवार को पीछे छोड़ गई जो पूरे परिवार का रो-रो कर बुरा हाल था।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User