कथारा कोलियरी मे लगी आग को बुझाने पहुंचे सीसीएल के डोजर

गांव के दो धड़ो मे आपसी विवाद को लेकर एक गुट ने किया विरोधबेरमो / कथारा : सीसीएल कथारा प्रक्षेत्र के कथारा कोलियरी मे लगी भीषण आग पर काबू पाने के मद्देनजर शनिवार को सीसीएल कथारा प्रबंधन ने डोजर मशीन भेज कर उस आग के गोफ को भरने का कार्य शुरू किया। वैसे ही गोमिया प्रखंड युवा कांग्रेस अध्यक्ष मो मुर्शी

Feb 24, 2024 - 14:49
Updated: 2 years ago
0 0
IMG-20240224-WA0030.jpg

गांव के दो धड़ो मे आपसी विवाद को लेकर एक गुट ने किया विरोध

बेरमो / कथारा : सीसीएल कथारा प्रक्षेत्र के कथारा कोलियरी मे लगी भीषण आग पर काबू पाने के मद्देनजर शनिवार को सीसीएल कथारा प्रबंधन ने डोजर मशीन भेज कर उस आग के गोफ को भरने का कार्य शुरू किया। वैसे ही गोमिया प्रखंड युवा कांग्रेस अध्यक्ष मो मुर्शीद तथा उनके समर्थकों द्वारा यह कर विरोध शुरू कर दिया कि गांव मे पिछले दिनों हुई बैठक में 20 लोगो का एक प्रतिनिधिमंडल बना था। जिसे कथारा जीएम से मिलकर इस समस्या से निदान के लिए दबाव बनाना था। मगर गांव के चंद लोग जीएम से मिलकर आग पर अस्थायी निदान की हामी भर दी जो कि गलत है।

वही दुसरे गुट के कांग्रेसी नेता इसराफिल अंसारी उर्फ बबनी ने कहा कि जीएम से इस मामले पर विस्तार से बातचीत हो चुकी है। कहा कि सहमति के बाद सीसीएल प्रबंधन ने आग पर काबू पाने की पहल शुरू कर दी है। कहा कि आग लगने के कारण जो गोफ बना है उसे आज डोजर के माध्यम से ओबी के द्वारा भरा जा रहा है इसके बाद डीवीसी प्लांट का छाई गिराया जायेगा और साथ ही इस मामले के एक्सपर्ट्स को सीसीएल बुलाकर स्थाई तौर पर इस समस्या से लोगो को निजात दिलायेगी। अगर एक्सपर्ट द्वारा आग पर काबू नही पाया जा सका तो वैसे हालत गांव वालों को सीसीएल सारी सुविधाओं के साथ विस्थापन के मुद्दे पर विचार गांव वालों से करेगी। बहरहाल मामला कुछ भी हो और परिणाम चाहे जो हो मगर हर मामले में राजनीति सर चढ़ कर बोलती है यह यहां साबित हो जाता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User