कथारा : खतरे का सिग्नल दे रहा है सीसीएल कथारा क्षेत्र सीसीएल मार्केट कॉम्प्लेक्स

दहशत में डीएवी जूनियर के विद्यार्थी व् शिक्षक गण सीसीएल कर्मचारियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सीसीएल कथारा क्षेत्रीय प्रबंधन द्वारा गायत्री कालोनी के समीप वर्षों पूर्व शौपिंग सेंटर (सीसीएल मार्केट) का निर्माण करोड़ों की लागत से बनाया गया था। परंतु दुर्भाग्य यह कि उक्त शौपिंग सेंटर का विधिवत स

Sep 14, 2024 - 10:31
Updated: 2 years ago
0 0
dav-school.jpg

सीसीएल कर्मचारियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सीसीएल कथारा क्षेत्रीय प्रबंधन द्वारा गायत्री कालोनी के समीप वर्षों पूर्व शौपिंग सेंटर (सीसीएल मार्केट) का निर्माण करोड़ों की लागत से बनाया गया था। परंतु दुर्भाग्य यह कि उक्त शौपिंग सेंटर का विधिवत संचालन तो नही ही हो पाया, बल्कि उल्टा आज के वर्तमान समय में वह खतरे का वायस बनकर रह गया है। सोचनीय बात यह है कि उक्त भवन जूनियर डीएवी स्कूल कथारा के कैम्पस के अंतर्गत अवस्थित है, जो उक्त स्कूल के लिए अब खतरनाक हो गया है। जानकार सूत्रों के अनुसार डीएवी स्कूल के प्राचार्य इस समस्या को लेकर सीसीएल के अधिकारियों के साथ साथ बेरमो विधायक से भी इसका निदान करने के लिए आग्रह कर चुके हैं। जिसपर विधायक द्वारा बीते वर्ष विद्यालय प्रधान को तत्काल इससे निजात दिलाने का आश्वासन भी मिला था।

परंतु अभी तक उसका निदान हो नही पाया। ऐसे में यहां अध्यनरत सैकड़ो विद्यार्थियों तथा शिक्षकगण भय के सारे में पढ़ने व् पढ़ाने को मजबूर हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User