कथारा चौक भी हुआ हाइटेक, कैमरे से लेश हुआ कथारा-गोमिया मुख्य मार्ग

रिपोर्ट : अविनाश कुमार पिछले लंबे समय से कथारा मुख्य चौक पर वाहन जाम की समस्या से लोगों व राहगीरों के बीच त्राहिमाम मचा हुआ था। हालांकि इस समस्या से निजात दिलाने के लिए स्थानीय पुलिस प्रशासन अनेको पहल किए मगर इस चौक से जाम नामक बीमारी से मुक्ति नही दिला सकी। मगर जब से कथारा ओपी का पदभार राजेश प्रजा

Feb 18, 2025 - 13:12
Updated: 1 year ago
0 0
WhatsApp-Image-2025-02-18-at-2.31.15-PM.jpeg

रिपोर्ट : अविनाश कुमार

पिछले लंबे समय से कथारा मुख्य चौक पर वाहन जाम की समस्या से लोगों व राहगीरों के बीच त्राहिमाम मचा हुआ था। हालांकि इस समस्या से निजात दिलाने के लिए स्थानीय पुलिस प्रशासन अनेको पहल किए मगर इस चौक से जाम नामक बीमारी से मुक्ति नही दिला सकी। मगर जब से कथारा ओपी का पदभार राजेश प्रजापति ने संभाला और उन्होंने सब से पहले कथारा चौक को जाम मुक्त करवाने की मुहिम छेड़ दी। अनेको तरह के प्रतिबंध लोगो के लिए अनिवार्य किए गए जिसमे मुख्य सड़क के बगल के नाले में लगे स्लेप पर बाइक खड़ी करने की ताकीद के साथ साथ समय समय पर वाहन जांच, हेलमेट जांच तथा तीन लोड जांच आदि भी चलाया गया मगर पुरी तरह से इस चौक को जाम से मुक्ति नही मिल पा रही थी। आखिरकार उन्होंने शहरों के तर्ज पर कथारा चौक भी हाइटेक करने की कोशिश शुरू कर दी। आखिरकार उनकी मेहनत रंग लाई और बीते दिनों कथारा मुख्य चौक पर हाइटेक कैमरे से लेश कर दिया गया। यानी अब कथारा चौक तिसरी आंख के जद में आ गया है और पल पल की गतिविधि का सुबूत कैमरे में कैद होने लगी। कैमरा लगने की जानकारी अधिकांश राहगीरों को नही होने के कारण आय दिन दर्जनों लोग यातायात के नियमों के तोड़ने के आरोप के बाद जुर्माना भर रहे हैं। वर्तमान की स्थिति की जिक्र करे तो कथारा चौक से गुजरते हुए अचानक से वाहनों की गति कम हो जाती है। कैमरे की दहशत लोगो के बीच इतना अधिक है कि बीना हेलमेट कोई इस चौक से गुजरने की जुर्रत नही कर रहा है। दुसरे शब्दों में कहें तो कथारा चौक को जाम से पुरी तरह निजात मिलने के करीब है। इस कार्यवाही की हर तरफ प्रशंसा हो रही है और कथारा के व्यापारी वर्ग काफी खुश नजर आ रहे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User