कथारा : सीसीएल के सुरक्षा कर्मियों और पुलिस की संयुक्त टीम ने चलाया छापामारी अभियान

बृहस्पतिवार को लगभग 12:30 बजे रात्री मे महाप्रबंधक कथारा क्षेत्र के आदेशानुसार क्षेत्रीय सुरक्षा प्रभारी के नेतृत्व में क्षेत्रीय गश्ती दल, स्वांग कोलियरी गश्ती दल एवं बोकारो थर्मल थाना द्वारा संयुक्त रूप से स्वांग कोलियरी में कोयला चोरों के विरुद्ध औचक छापामारी अभियान चलाया गया। छपा में गश्ती दल को

Sep 22, 2024 - 11:48
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-09-22-at-4.12.25-PM.jpeg

बृहस्पतिवार को लगभग 12:30 बजे रात्री मे महाप्रबंधक कथारा क्षेत्र के आदेशानुसार क्षेत्रीय सुरक्षा प्रभारी के नेतृत्व में क्षेत्रीय गश्ती दल, स्वांग कोलियरी गश्ती दल एवं बोकारो थर्मल थाना द्वारा संयुक्त रूप से स्वांग कोलियरी में कोयला चोरों के विरुद्ध औचक छापामारी अभियान चलाया गया। छपा में गश्ती दल को देख कोयला चोर भाग खड़े हुए। इसके उपरांत कोयले से लदा पाँच (5) मोटर साइकिल और पंद्रह (15) साइकल को जब्त कर मौके पर ही क्षतिग्रस्त किया गया तथा लगभग 3 टन कोयला को ज़ब्त किया गया।

ज़ब्त कोयले को स्वांग कोल स्टॉक में गिरा दिया गया। गश्ती दल में मौजूद जवानों मे इबरार हुसैन, क्षेत्रीय सुरक्षा प्रभारी मंटू सिंह, प्रधान सुरक्षा सुरक्षा प्रहरी भुनेश्वर, वरीय सुरक्षा प्रहरी नुरुला हौदा, सुरक्षा प्रभारी, स्वांग तथा बोकारो थर्मल थाना के पदाधिकारी एवं अन्य जवान शामिल थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User