कन्नौज में लखनऊ आगरा एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा 8 की मौत कई घायल

यूपी के कन्नौज के लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे पर आज दोपहर हुये दर्दनाक हादसे में डबल डेकर स्लीपर बस खाई में जा गिरी। हादसे में बस में सवार 8 से यात्रियों की मौत हो गयी और 40 से ज्यादा लोग घायल हुये हैं। बस लखनऊ से दिल्ली जा रही थी, बताते हैं की तेज रफ्तार बस आगे चल रहे यूपीडा के पानी छिड़कने वाले टैंकर टक

Dec 06, 2024 - 12:26
Updated: 2 years ago
0 0
IMG-20241206-WA0013.jpg

यूपी के कन्नौज के लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे पर आज दोपहर हुये दर्दनाक हादसे में डबल डेकर स्लीपर बस खाई में जा गिरी। हादसे में बस में सवार 8 से यात्रियों की मौत हो गयी और 40 से ज्यादा लोग घायल हुये हैं। बस लखनऊ से दिल्ली जा रही थी, बताते हैं की तेज रफ्तार बस आगे चल रहे यूपीडा के पानी छिड़कने वाले टैंकर टकराकर पलटी है। बस ड्राइवर की नींद के कारण भरी दोपहर यह दर्दनाक हादसा हुआ। हादसे के बाद ही मौके से निकल रहे जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने अपना काफिला रुकवाकर घायलों को बस से निकलवा यूपीडा सहित जिले के अलाधिकारियों को हादसे की सूचना दी। कन्नौज के सकरावा थाना क्षेत्र के औरैया बॉर्डर पर मिश्राबाद गांव के पास हुये हादसे के बाद आसपास के ग्रामीणों की भीड़ व कई थानों की फोर्स मौके पर मौजूद हैं। एसपी में बताया की हादसे में 8 लोगों की मौत हुईं है और 19 यात्री घायल हुये हैं। मृतकों व घायलों में ज्यादातर, लखनऊ व उसके आसपास जिलों के रहने वाले हैं, जो दिल्ली रोजगार के लिये जा रहे थे। कन्नौज डीएम शुभ्रान्त कुमार शुक्ला, एसपी अमित कुमार आनंद और तिर्वा विधायक कैलाश राजपूत मौके पर मौजूद है और घायलों को अस्पताल पहुंचवाने में जुटे रहे। सभी घायलों को सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User