करकेंद में अवैध हथियार व जिंदा कारतूस के साथ दो गिरफ्तार

करकेंद : पुटकी थाना कांड संख्या 115/24 दिनांक 31/10/2024 का दर्ज प्राथमिकी के फरार अभियुक्त मोनू कुमार यादव एवं दीपू पाण्डे हथियार के साथ हुआ गिरफ्तार। बताया जाता है कि पुटकी पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पता चला कि मोनू कुमार यादव एवं दीपू पांडेय करकेंद हटिया मन्दिर के पास बैठा हुआ है और उसक

Jan 06, 2025 - 06:44
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2025-01-05-at-6.59.24-PM.jpeg

करकेंद : पुटकी थाना कांड संख्या 115/24 दिनांक 31/10/2024 का दर्ज प्राथमिकी के फरार अभियुक्त मोनू कुमार यादव एवं दीपू पाण्डे हथियार के साथ हुआ गिरफ्तार। बताया जाता है कि पुटकी पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पता चला कि मोनू कुमार यादव एवं दीपू पांडेय करकेंद हटिया मन्दिर के पास बैठा हुआ है और उसके पास हथियार है वह किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने के फिराक में है। इस सूचना पर पुटकी पुलिस ने वरीय पदाधिकारी को सूचित करते हुए एक टीम गठित कर तुरन्त बताए गए स्थान पर छापामारी करने पहुंचा तो पुलिस को देखकर दोनो लड़के भागने की कोशिश करने लगे, जिसे पुलिस द्वारा खदेड़कर पकड़ लिया गया। पूछताछ करने पर उन्होंने अपना नाम व पता (1) मोनू कुमार यादव (2) दीपू पांडेय बताया। तलाशी लेने पर मोनू कुमार यादव के पास से दो 7,65 एम एम का जिंदा कारतूस तथा दीपू कुमार पांडेय के पास से 7,65 एमएम का दो जिंदा कारतूस बरामद हुआ एवं इनके निशानदेही पर राज कुमार भारती के घर से एक देशी कट्टा बरामद हुआ। इनके विरुद्ध पुटकी थाना कांड संख्या 04/25 दिनांक 04/01/2025 भारतीय न्याय संहिता की धारा 25(1बी)(ए) 26/35 अवैध हथियार अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार व्यक्ति का नाम (1) मोनू कुमार यादव, पिता महेंद्र यादव करकेंद खटाल पट्टी थाना पुटकी जिला धनबाद (2) दीपू पांडेय पिता श्रीकांत पांडेय, शनि मंदिर करकेंद, थाना पुटकी, जिला धनबाद बताया गया है। छापामारी दल का नेतृत्व पुलिस उपाधीक्षक विधि व्यवस्था नौशाद आलम कर रहे थे, साथ मे पुटकी थाना प्रभारी सह निरीक्षक मनोहर करमाली, पु.अ.नि अमित कुमार, स.अनि.अमित कुमार सिंह, स.अ.नि. बिटिया मंडी व पुटकी थाना के सशस्त्र बल शामिल थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User