करमाटांड़ गांव के आदिवासी ग्रामीणों ने समस्याओ को लेकर योगेंद्र से भेंट की

शनिवार को मुरुबंदा स्थित आवास में माननीय अध्यक्ष, राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग सह गोमिया के लोकप्रिय पूर्व विधायक योगेंद्र प्रसाद महतो जी से गोमिया प्रखंड क्षेत्रके करमाटांड़ गांव के आदिवासी ग्रामीणों ने भेंट की। यहां ग्रामीण जनता की ओर से गांव की एक ज्वलंत समस्याओ पर एक मांग पत्र सौंपा गया।ग्रामीणों ने अ

Mar 17, 2024 - 11:49
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-03-17-at-4.39.49-PM.jpeg

शनिवार को मुरुबंदा स्थित आवास में माननीय अध्यक्ष, राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग सह गोमिया के लोकप्रिय पूर्व विधायक योगेंद्र प्रसाद महतो जी से गोमिया प्रखंड क्षेत्रके करमाटांड़ गांव के आदिवासी ग्रामीणों ने भेंट की। यहां ग्रामीण जनता की ओर से गांव की एक ज्वलंत समस्याओ पर एक मांग पत्र सौंपा गया।ग्रामीणों ने अध्यक्ष सह पूर्व विधायक महोदय को बताया कि गांव में कल्याण विभाग से सरनास्थल के घेराबंदी को चहारदीवारी स्वीकृत हुई है, किंतु कुछ लोगों द्वारा स्वीकृत स्थलमें घेराबंदी न कर के दुसरे जगह घेराबंदी का काम कराया जा रहा है। इससे ग्रामीणों में आक्रोश है।

ये भी पढ़ें : शटरिंग ठेकेदार ने मजदूरों के साथ मिलकर मकान मालिक व उसके भाई को पीटा, जिला अस्पताल में भर्ती

गांव के दो वार्ड समेत मुखिया एवं पंचायत समिति को भी जानकारी नहीं दी गई है। ग्रामीणों ने अध्यक्ष महोदय से शीघ्र जांच पड़ताल करवाकर सही जगह पर घेराबंदी का काम करवाने की मांग की। अध्यक्ष जी ने भरोसा दिया है कि बहुत जल्द वे संबंधित अधिकारी से बात कर समस्या का समाधान कराएंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User