करोड़ों रुपए के चारागाह की जमीन पर किए गए कब्जे को प्रशासन ने हटवाया

रायबरेली में डीएम के निर्देश पर सदर तहसील प्रशासन ने भू माफियाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। यहां बेस कीमती जमीन पर किए गए अवैध रूप से कब्जे को जिला प्रशासन ने पहुंच कर खाली कराया है और दोबारा कब्जा न किए जाने की चेतावनी भी दी गई है। आपको बता दे कि आज दिनांक 27 नवंबर 2024 दिन बुधवार को  रायबर

Nov 27, 2024 - 02:51
Updated: 2 years ago
0 0
IMG-20241127-WA0009.jpg

रायबरेली में डीएम के निर्देश पर सदर तहसील प्रशासन ने भू माफियाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। यहां बेस कीमती जमीन पर किए गए अवैध रूप से कब्जे को जिला प्रशासन ने पहुंच कर खाली कराया है और दोबारा कब्जा न किए जाने की चेतावनी भी दी गई है। आपको बता दे कि आज दिनांक 27 नवंबर 2024 दिन बुधवार को  रायबरेली जनपद के सदर तहसील के अंतर्गत आने वाले, अमावा ब्लाक के सिधौना गांव में चारागाह की 19 बीघा जमीन पर अवैध रूप से कबजेदारों द्वारा कब्जा कर लिया गया था। जिसकी कीमत करोड़ों रुपए में आंकी गई है। ग्रामीणों की शिकायत पर जिला प्रशासन की टीम ने पहुंचकर अवैध कब्जे को खाली करवाया है। उप जिला अधिकारी प्रफुल्ल शर्मा ने बताया कि, ग्रामीणों द्वारा मिली शिकायत की थी कि गाटा संख्या 2086 जो राजस्व अभिलेखों में चरागाह के रूप में दर्ज है, जो 19 बीघा जमीन है। इस जमीन को खाली करवाया गया है। जमीन को अवैध कबजेदारों से मुक्त करते हुए विधिक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और चेतावनी दी गई है कि अगर दोबारा कब्जा किया तो मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User