कर्ज, करप्शन और क्राईम से कब मुक्त होगा प्रदेश : कांग्रेस

गडकरी बोल चुके बैरियर बंद हों..सरकार बोल रही चलेंगे वैरियर से ट्रांसपोर्टर लुट रहे और टोल से आम जनता प्रदेश के परिवहन मंत्री के इस बयान पर कि नाकों पर हो रही अवैध बसूली रोकने वे गुजरात माडल लागू करेंगे पर कांग्रेस ने पलटवार किया है। प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष भूपेन्द्र गुप्ता ने कहा कि एक तरफ केंद्

Feb 28, 2024 - 17:12
Updated: 2 years ago
0 0
rajexpress_2021-07_a91d4804-977a-4746-a1fa-3feb399e64f1_1.jpg

प्रदेश के परिवहन मंत्री के इस बयान पर कि नाकों पर हो रही अवैध बसूली रोकने वे गुजरात माडल लागू करेंगे पर कांग्रेस ने पलटवार किया है। प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष भूपेन्द्र गुप्ता ने कहा कि एक तरफ केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी कह चुके हैं कि परिवहन बैरियर बंद होना चाहिए। दूसरी तरफ प्रदेश सरकार यह मानते हुए कि अवैध बसूली हो रही है गुजरात माडल ला रही है। गुप्ता ने सवाल किया कि क्या गुजरात माडल में अवैध बसूली नहीं होगी?
कांग्रेस ने मांग की है कि अवैध बसूली के इस कारोबार को प्रमुख अखबार लगातार प्रकाशित कर रहे हैं। सरकार अवैध बसूली रोकने और दोषियों पर कार्यवाही करने की बजाय गुजरात माडल की चर्चा कर रही है।
गुप्ता ने कहा कि प्रदेश में डबल इंजन की सरकार है। बड़े इंजन के मंत्री नितिन गडकरी बेरियर बंद करने की वकालत कर चुके हैं तब प्रदेश सरकार इसे बंद क्यों नहीं करती? प्रदेश में लागत का चार गुना बसूली हो जाने के बावजूद टोल नाके जारी हैं और आम जनता से बसूली हो रही है। गुप्ता ने कहा कि सरकार बताये कि प्रदेश करप्शन, कर्ज और क्राईम के दलदल से कब निकलेगा?

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User