कलयुगी बेटे ने अपनी मां को डंडों से पीट-पीटकर की हत्या

ब्यूरो रिपोर्ट : वंश बहादुर सिंह रायबरेली के खीरों थाना क्षेत्र में एक दिल दहलाने वाली घटना ने सभी को स्तब्ध कर दिया। ग्राम बैरी साल खेड़ा गांव में एक शराबी बेटे ने अपनी मां की डंडे से पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार, आरोपी पुत्र शराब के नशे में धुत था। मां और बेटे के बीच किसी बा

Jun 17, 2025 - 12:08
Updated: 1 year ago
0 0
WhatsApp-Image-2025-06-17-at-4.27.21-PM.jpeg

ब्यूरो रिपोर्ट : वंश बहादुर सिंह

रायबरेली के खीरों थाना क्षेत्र में एक दिल दहलाने वाली घटना ने सभी को स्तब्ध कर दिया। ग्राम बैरी साल खेड़ा गांव में एक शराबी बेटे ने अपनी मां की डंडे से पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार, आरोपी पुत्र शराब के नशे में धुत था। मां और बेटे के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जो जल्द ही हिंसक रूप ले लिया। नशे में चूर आरोपी ने क्रोध में आकर डंडा उठाया और अपनी मां पर ताबड़तोड़ प्रहार शुरू कर दिए। लगातार पिटाई से मां की मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपी घटनास्थल से फरार हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर खीरों थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घटनास्थल की जांच शुरू की। कुछ ही घंटों में पुलिस ने फरार आरोपी को हिरासत में ले लिया। अपर पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिन्हा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। इस घटना ने पूरे गांव में शोक और आक्रोश की लहर दौड़ा दी है। लोग इस बात से हैरान हैं कि एक बेटा अपनी ही मां के साथ इतनी क्रूरता कैसे कर सकता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User