कल्पना सोरेन को जिताने के लिए बेंगाबाद के कांग्रेसी नेताओं ने बैठक कर मास्टर प्लान किया तैयार

बेंगाबाद प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में बुधवार को गांडेय विधानसभा क्षेत्र से इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार कल्पना सोरेन की जीत सुनिश्चित करने के लिए कई वरिष्ठ कांग्रेसियों ने आपस में बैठक कर रणनीति बनाई। रणनीति के तहत कांग्रेसियों ने मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया, साथ ही साथ एक मास्टर प्लान भी तैयार कि

Oct 30, 2024 - 14:23
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-10-30-at-7.19.12-PM.jpeg

बेंगाबाद प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में बुधवार को गांडेय विधानसभा क्षेत्र से इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार कल्पना सोरेन की जीत सुनिश्चित करने के लिए कई वरिष्ठ कांग्रेसियों ने आपस में बैठक कर रणनीति बनाई। रणनीति के तहत कांग्रेसियों ने मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया, साथ ही साथ एक मास्टर प्लान भी तैयार किया है। मास्टर प्लान के तहत सभी कांग्रेसियों ने गांडेय विधानसभा के पूरे क्षेत्र में कल्पना सोरेन की जीत सुनिश्चित करने का मजबूत इरादा कर लिया है। बैठक में मुख्य रूप से कांग्रेस के अल्पसंख्यक प्रदेश सचिव नेसाब अहमद, जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सह बेंगाबाद मुखिया संघ के अध्यक्ष मोहम्मद शमीम, प्रखंड कांग्रेस के उपाध्यक्ष मोहम्मद मिनसर, प्रखंड कांग्रेस मंडल अध्यक्ष कयामुल हक, प्रखंड कांग्रेस के महासचिव हुसैन अंसारी, प्रखंड कांग्रेस के सचिव सलीम अंसारी, प्रखंड कांग्रेस के सचिव हाकीम अंसारी, प्रखंड कांग्रेस के महासचिव मोहम्मद मंजूर अंसारी, प्रखंड कांग्रेस के सचिव अताउल अंसारी समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User