कल्पना होगी झारखंड की अगली सीएम, चंपाई सोरेन ने कर दिया फाइनल

झारखंड की राजनीति में एक बार फिर से बवाल मच गया है। इस बार बवाल की दो वजह है। ऐसी चर्चा चल रही थी कि हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन झारखंड की अगली मुख्यमंत्री बन सकती है। ऐसे में खुद के सीएम चंपाई सोरेन ने इस बात का इशारा कर दिया है, साथ ही उन्होंने ये भी कहा है कि हेमंत सोरेन संभवतः सीता सोरेन क

Apr 04, 2024 - 11:51
Updated: 2 years ago
0 0
Kalpana-Soren-in-Mumbai.webp

झारखंड की राजनीति में एक बार फिर से बवाल मच गया है। इस बार बवाल की दो वजह है। ऐसी चर्चा चल रही थी कि हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन झारखंड की अगली मुख्यमंत्री बन सकती है। ऐसे में खुद के सीएम चंपाई सोरेन ने इस बात का इशारा कर दिया है, साथ ही उन्होंने ये भी कहा है कि हेमंत सोरेन संभवतः सीता सोरेन के खिलाफ चुनाव लड़ सकते है।

दरअसल, एक मीडिया इंटरव्यू में चंपाई सोरेन ने कहा कि JMM पार्टी के लिए ये हफ्ता काफी महत्त्पूर्ण होने वाला है। इस हफ्ते गांडेय विधानसभा सीट से हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना की उम्मीदवारी के बारे में फैसला किया जाएगा। उन्होंने आगे कहा, ‘अगर हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना गांडेय विधानसभा सीट से चुनाव लड़ती हैं और जीतती हैं, तो झामुमो तय करेगा कि क्या वह मुख्यमंत्री बनेंगी।’

आपको बता दें कि 20 मई को ही गांडेय सीट पर विधानसभा और लोकसभा चुनाव मतदान होने जा रहा है। गिरिडीह जिले की गांडेय सीट से झामुमो के विधायक सरफराज अहमद ने हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी की अटकलों के बीच पहले ही इस्तीफा दे दिया था। तभी से इस बात की चर्चा थी कि कल्पना सोरेन के लिए यह सीट खाली कराई गई है।

ऐसे में मुख्यमंत्री ने ये कहकर साफ कर दिया कि कहा जेएमएम की ओर से एक सप्ताह में इस बात पर अंतिम फैसला किया जाएगा कि कल्पना सोरेन को गांडेय सीट से लड़ाया जाए या नहीं। यदि वह लड़ती हैं और जीतते हैं तो मुख्यमंत्री बनाए जाने पर फैसला पार्टी नेताओं की ओर से लिया जाएगा। जिनमें शिबू सोरेन, हेमंत सोरेन और अन्य नेता शामिल हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User