कसेहेटी के डिहवा पुरवा फॉर्म पर अज्ञात कारणों से लगी भीषण आग, सैकड़ो बीघे फसल जलकर राख

रायबरेली में लगातार आग का कहर बढ़ता जा रहा है। यहां अज्ञात कारणो से लगी गेहूं के खेतों में आग सैकड़ो बाई गेहूं की खड़ी फसल जलकर खाक हो गई है। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने किसी तरह से आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन तेज हवाओं के चलते आग ने विकराल रूप ले लिया है और लगातार बढ़ती ही जा रही है

Apr 18, 2024 - 03:42
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-04-17-at-9.57.23-PM.jpeg

रायबरेली में लगातार आग का कहर बढ़ता जा रहा है। यहां अज्ञात कारणो से लगी गेहूं के खेतों में आग सैकड़ो बाई गेहूं की खड़ी फसल जलकर खाक हो गई है। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने किसी तरह से आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन तेज हवाओं के चलते आग ने विकराल रूप ले लिया है और लगातार बढ़ती ही जा रही है। आपको बता दे कि आज दिनांक 17 अप्रैल 2024 दिन बुधवार को समय करीब 11:30 बजे रायबरेली जनपद के मिल एरिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत कसेहटी ग्राम के डीहवा पुरवा फार्म पर अज्ञात कर्म से गेहूं के खेतों में आग लग गई। जिसमें सैकड़ो बीघे फसल जलकर राख हो गई ग्रामीणों ने किसी तरह से आज पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन लगातार सुबह से चल रही तेज हवाओं की वजह से आज ने विकराल रूप ले लिया है और आग का कहर बढ़ता ही जा रहा है। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम किसी तरह से आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन नाकाम रही। फायर ब्रिगेड कर्मी गंगाधर मिश्रा ने बताया कि आग को बुझाने का पूरा प्रयास किया जा रहा है। लेकिन आग इतनी ज्यादा आगे बढ़ चुकी है कि पूरा बुझाने में काफी समय लग सकता है। आग लगने की घटना से ग्रामीण दहशत में है और फूट-फूट कर रो रहे हैं, कि उनकी खड़ी फसल इस बार भी आग की आगोश में समा गई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User