कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लिया रामचंद्र सिंह को जिताने का संकल्प, बूथ कमेटी गठित

सतबरवा : शनिवार को मनिका विधायक रामचंद्र सिंह के प्रखंड प्रतिनिधि प्रमोद यादव के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी और इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं की बैठक सतबरवा में आयोजित की गई। जिसमे सतबरवा प्रखंड अंतर्गत मनिका विधानसभा क्षेत्र में आने वाले पंचायतों के लिए बूथ कमेटियों का गठन किया गया।प्रमोद यादव ने ब

Nov 02, 2024 - 14:40
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-11-02-at-7.55.06-PM.jpeg

सतबरवा : शनिवार को मनिका विधायक रामचंद्र सिंह के प्रखंड प्रतिनिधि प्रमोद यादव के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी और इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं की बैठक सतबरवा में आयोजित की गई। जिसमे सतबरवा प्रखंड अंतर्गत मनिका विधानसभा क्षेत्र में आने वाले पंचायतों के लिए बूथ कमेटियों का गठन किया गया।प्रमोद यादव ने बताया कि विधानसभा चुनाव में वर्तमान विधायक रामचंद्र सिंह की स्थिति काफी मजबूत है उनका चुनाव जीतना तय है। हेमंत सरकार की जनउपयोगी नीतियों और योजनाओं ने लोगों को हर तरह से प्रभावित किया है। महिलाओं को मईया सम्मान हो या अबुआ आवास की योजना हो सरकार ने हर वर्ग का ख्याल रखा है और सभी वर्ग को कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से लाभ मिला है। मौके पर अरविंद सिंह, उमेश सिंह, मो निजामुद्दीन अंसारी, मो पिंटू, अरुण साव, अमित कुमार साहू सहित कई लोग मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User