कांग्रेस के 14 पदाधिकारीयों ने थामा भाजपा का दामन

रायबरेली में कांग्रेस एक सूखे पेड़ की तरह हो गई है। जैसे ही कोई तेज आंधी आती है। वैसे कई डालियां टूट कर गिर जाती है। यह वही डलिया हैं। जो मौका देखकर ही हरि भरी होती है। दअरसल रायबरेली में ज्यादातर एक विशेष वर्ग के लोग कांग्रेस, सपा, बीएसपी छोड़कर भाजपा में शामिल हो रहे है। यही वही पदाधिकारी, नेता कार

Apr 14, 2024 - 04:33
Updated: 2 years ago
0 0
IMG-20240414-WA0007.jpg

रायबरेली में कांग्रेस एक सूखे पेड़ की तरह हो गई है। जैसे ही कोई तेज आंधी आती है। वैसे कई डालियां टूट कर गिर जाती है। यह वही डलिया हैं। जो मौका देखकर ही हरि भरी होती है। दअरसल रायबरेली में ज्यादातर एक विशेष वर्ग के लोग कांग्रेस, सपा, बीएसपी छोड़कर भाजपा में शामिल हो रहे है। यही वही पदाधिकारी, नेता कार्यकर्ता है। जो अपने गलत कार्यों को छिपाने, ठेका पट्टी चलाने, बिल्डिंग बचाने व अन्य मामलों में संलिप्त लोग और अपने कृत्यों को छिपाने के लिए भाजपा की वाशिंग मशीन में साफ हो कर खुद को अच्छा साबित करने के लिए बहरूपिया रंग लेकर बेदाग साबित करने में लगे हैं। जिले में लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस और सपा को बड़ा झटका मिला है। 14 कांग्रेस पदाधिकारी ने कांग्रेस पार्टी छोड़कर भाजपा का दामन थामा है। कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए सभी को उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने भाजपा में सदस्यता दिलाई है। आपको बता दे कि आज दिनांक 13 अप्रैल 2024 दिन शनिवार को समय करीब 2:00 बजे रायबरेली जनपद के शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के गांधीनगर स्थित एक निजी होटल में कार्यक्रम का आयोजन कर भाजपा सरकार के उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह की अध्यक्षता में कांग्रेस के महासचिव रवींद्र सिंह, अभिषेक दिवाकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य, जिला कांग्रेस के महामंत्री नागेंद्र सिंह, कांग्रेस के पंचायत प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राज किशोर बघेल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य शकुंतला यादव, विवेक प्रताप सिंह किसान कांग्रेस के अध्यक्ष, सचिव शहर कांग्रेस प्रकाश मुरारका, मोहित सिंह बीजेपी में शामिल हुए हैं। कांग्रेस के जिला सचिव जितेन्द्र द्विवेदी। धर्मेंद्र सिंह, अजीत सिंह युवा कांग्रेस अध्यक्ष हरचंदपुर, बछरांवा के पूर्व जिला पंचायत सदस्य साहब दीन पासी। सचिव कांग्रेस कमेटी सुरेश द्विवेदी ने छोड़ी कांग्रेस। घुरवारा के न्याय पंचायत अध्यक्ष काशी प्रसाद गुप्ता ने छोड़ी कांग्रेस। पूर्व मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा की मौजूदगी में कांग्रेस के पदाधिकारियों ने बीजेपी की ली सदस्यता। कल 14 कांग्रेस पदाधिकारी ने भाजपा में सदस्यता ली है। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष बुद्धिलाल पासी समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User