कांग्रेस सीएलपी लीडर प्रदीप यादव द्वारा अल्पसंख्यकों की मांगों को विधानसभा में उठाने पर अल्पसंख्यक कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ताओं ने दी बधाई, जताया आभार

सीएलपी लीडर प्रदीप यादव जी की हर आवाज पर अल्पसंख्यक कांग्रेस उनके साथ खड़ी नजर आएगी : हुसैन खान रिपोर्ट : मोहन कुमार झारखंड के अल्पसंख्यकों की वर्षों की मांगों को विधानसभा में पुरजोर तरीके से उठाने पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष मंजूर अंसारी के दिशानिर्देशानुसार कांग्रेस सी

Feb 28, 2025 - 16:29
Updated: 1 year ago
0 0
WhatsApp-Image-2025-02-28-at-9.17.02-PM.jpeg

रिपोर्ट : मोहन कुमार

झारखंड के अल्पसंख्यकों की वर्षों की मांगों को विधानसभा में पुरजोर तरीके से उठाने पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष मंजूर अंसारी के दिशानिर्देशानुसार कांग्रेस सीएलपी लीडर प्रदीप यादव का प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग और रांची महानगर अल्पसंख्यक विभाग के नेता और कार्यकर्ताओं ने आभार प्रकट किया है। शुक्रवार की शाम अल्पसंख्यक कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता उनके आवास पहुंचे और पुष्प गुच्छ और शॉल देकर उनका स्वागत किया। इस मौके पर प्रदीप यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री से बात हुई और मुख्यमंत्री ने कहा कि अल्पसंख्यक के जितने भी मसले हैँ, उस पर सरकार गंभीरता पूर्वक कार्य करेगी और जल्द ही उर्दू एकेडमी टीचरों की बहाली एमएसडीपी प्रोग्राम की सभी योजनाएं धरातल पर नजर आएगी। प्रदेश संगठन महासचिव अख्तर अली ने कहा कि जिस अंदाज में सीएलपी लीडर प्रदीप यादव जी ने सदन में बातों को रखा वो कबीले तारीफ है इनके अंदाजे बयां से सरकार को भी अल्पसंख्यकों पर ध्यान गया। अल्पसंख्यकों की बदहाली, अल्पसंख्यकों की गिरती शिक्षा का स्तर, रोजगार इन सब मुद्दों पर अब सरकार को गंभीर होना पड़ेगा। रांची महानगर कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष हुसैन खान ने कहा कि सीएलपी लीडर प्रदीप यादव की हर आवाज पर अल्पसंख्यक कांग्रेस उनके साथ खड़ी नजर आएगी। आज प्रदीप यादव जी ने मेरे संघर्ष को सदन में उठाने का कार्य किया है।

इसके लिए उनको दिल से मुबारकबाद पेश करते है। आने वाले दिनों में महानगर अल्पसंख्यक कांग्रेस उनका मार्गदर्शन हमेशा चाहेगी। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष मोहम्मद अली, प्रदेश महासचिव अरशद उल, कादरी हसनैन, जड़ी मोहम्मद, असलम अंसारी, ओवैस अंसारी, मोहम्मद फैज, परवेज खान, तौकीर अख्तर, रशीद डेरियन, मोजीबी अंसारी, इमरान अंसारी, मिनहाज अंसारी, सुभान खान के अलावा दर्जनों अल्पसंख्यक विभाग के कार्यकर्ता मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User