कांग्रेसियों ने खाते फ्रीज किए जाने को लेकर जमकर किया धरना प्रदर्शन

रायबरेली में लोकसभा चुनाव 2024 के कारण बढ़ती गर्मी के साथ साथ राजनीति सरगर्मी भी दिनों दिन बढ़ती जा रही है। मुख्य दो विपक्षी पार्टियां भाजपा व कांग्रेस एक दूजे को राजनीतिक रूप से मात देने का भी प्लान बना रही है। कांग्रेस पर दिनों दिन जांच एजेंसियों द्वारा की जा रही कार्रवाही को जहां पार्टी भाजपा की ता

Mar 30, 2024 - 14:24
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-03-30-at-7.44.50-PM.jpeg

रायबरेली में लोकसभा चुनाव 2024 के कारण बढ़ती गर्मी के साथ साथ राजनीति सरगर्मी भी दिनों दिन बढ़ती जा रही है। मुख्य दो विपक्षी पार्टियां भाजपा व कांग्रेस एक दूजे को राजनीतिक रूप से मात देने का भी प्लान बना रही है। कांग्रेस पर दिनों दिन जांच एजेंसियों द्वारा की जा रही कार्रवाही को जहां पार्टी भाजपा की तानाशाही कह रही है वहीं भाजपा यह कह रही है कि कांग्रेस भ्रष्टाचार में लिप्त रही है तभी उनके यह कार्य खुलकर सामने आ रहे हैं।

हाल ही में इनकम टैक्स विभाग द्वारा कांग्रेस पार्टी के खाते फ्रिज करके 1823 करोड़ रुपये के जुर्माने का नोटिस दिया गया। जिसके बाद कांग्रेस पार्टी आग बबूला हो गई। और सीधे सीधे इसे भाजपा की राजनीतिक चाल बताते हुए उसे जांच एजेंसियों के दुरुपयोग करने का इल्जाम लगा दिया।

कांग्रेस पार्टी की रायबरेली से सांसद सोनिया गांधी के क्षेत्र में जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी में कार्यकर्ताओं ने आज आयकर विभाग द्वारा पार्टी को दिए गए नोटिस के विरोध स्वरूप प्रदर्शन करते हुए धरना दिया कांग्रेस कार्यकर्ता तिलक भवन से लेकर जिला अधिकारी कार्यालय तक पैदल मार्च करते हुए पहुंचे और राष्ट्रपति के नाम जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। आयकर विभाग द्वारा की गई कार्रवाई पर विरोध जताते कांग्रेस जिला अध्यक्ष पंकज तिवारी ने कहा कि भाजपा लोकतंत्र की हत्या कर रही है। जिस प्रकार से एक महीना पहले आयकर विभाग ने जबरन कांग्रेस पार्टी से 130 करोड रुपए वसूल लिए थे। उसके बाद अब लोकसभा चुनाव आते ही 1823 करोड रुपए का फर्जी जुर्माना का नोटिस थमाया गया है। यह भाजपा की तानाशाही चाल है। हम भाजपा से डरने वाले नहीं है। हम लोग अंग्रेजों से नहीं डरे। हमारे नेता राहुल गांधी व प्रियंका गांधी अभी भी लड़ रहे हैं। भाजपा को उसके मंसूबे में कामयाब नहीं होने देंगे। इस मौके पर अनेक पार्टी पदाधिकारी मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User