कागजी कार्यवाही पर सड़के हो रही गड्ढा मुक्त, सरकार की मंशा हुई पानी पानी

सड़क की हालत हुई जर्जर, राहगीरों तथा वाहन चालकों को होती है समस्याएं, विभागीय अधिकारी नहीं ले रहे एक्शन रिपोर्ट : आयुष मौर्य रायबरेली (डलमऊ) : प्रयागराज लालगंज मार्ग से लगा हुआ मार्ग जोहवा नटकी से होते हुए चौदह मील को जोड़ने वाला मार्ग जर्जर, जिस पर विभागीय अधिकारी कोई एक्शन नहीं ले रहे हैं। आने

May 06, 2025 - 06:09
Updated: 1 year ago
0 0
WhatsApp-Image-2025-05-05-at-8.57.49-PM.jpeg
  • सड़क की हालत हुई जर्जर, राहगीरों तथा वाहन चालकों को होती है समस्याएं, विभागीय अधिकारी नहीं ले रहे एक्शन

रिपोर्ट : आयुष मौर्य

रायबरेली (डलमऊ) : प्रयागराज लालगंज मार्ग से लगा हुआ मार्ग जोहवा नटकी से होते हुए चौदह मील को जोड़ने वाला मार्ग जर्जर, जिस पर विभागीय अधिकारी कोई एक्शन नहीं ले रहे हैं। आने जाने में रागिरो तथा वाहन चालकों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। जिसमें कानून की सड़क को गड्ढा मुक्त करने की कोशिश को विभागीय अधिकारी सिर्फ कागजी कार्यवाही पर कार्य कर रहे हैं, जो की जमीनी स्तर पर बिल्कुल शून्य दिखाई दे रहा है। सरकार का कहना है कि सड़क चाहे जैसी भी हो वह गड्ढा मुक्त होनी चाहिए। फिर भी सड़के गड्ढा मुक्त नहीं हो पा रही हैं।

जोहवा नटकी और चौदह मील के बीच कि यह सड़क कई ग्रामीण क्षेत्रों को जोड़ती है जैसे की आंबा, नरसावा, पूरे बच्चा सिंह होते हुए चौदह मील से घुरवारा तक यह मार्ग कई ग्रामीण क्षेत्रों को जोड़ते हुए जाता है। 1 किलोमीटर यह मार्ग पूरी तरह जर्जर है, जिसमें स्कूली बच्चे आए दिन गिरते रहते हैं चोटिल होते रहते हैं, साथ ही राहगीरों को रात में आने-जाने में दिक्कतें होती हैं। यह पूरा मार्ग 7 से 10 किलोमीटर का है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User