कार चालक ने बाइक सवार युवक को मारी टक्कर, बाइक सवार युवक गंभीर रूप से हुआ घायल

उन्नाव : माखी थाना क्षेत्र के अंतर्गत कार चालक ने बाइक सवार को मारी जोरदार टक्कर, बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल को मियागंज सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से डॉक्टर ने गंभीर हालत देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। थाना आसीवन क्षेत्र के गांव अरेर कला निवासी लालता प्रसाद (

May 12, 2025 - 16:03
Updated: 1 year ago
0 0
road-accident.jpg

उन्नाव : माखी थाना क्षेत्र के अंतर्गत कार चालक ने बाइक सवार को मारी जोरदार टक्कर, बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल को मियागंज सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से डॉक्टर ने गंभीर हालत देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। थाना आसीवन क्षेत्र के गांव अरेर कला निवासी लालता प्रसाद (45) पुत्र गुलज़ारी अपनी रिश्तेदारी में माखी थाना क्षेत्र के गांव जोधा खेड़ा गया था। जहां से देर शाम को वापस बाइक से लौट रहा था तभी उन्नाव सण्डीला मार्ग पर स्थित गांव मिर्जापुर के समीप कार चालक ने बाइक में सामने से जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार लालता प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल को मियागंज सीएचसी में भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। वहीं कार अनियंत्रित होकर पलट गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User