कार ने बाइक सवार युवक को मारी जोरदार टक्कर, हालत गंभीर, जिला अस्पताल में भर्ती

रायबरेली में तेज रफ्तार के कहर के चलते सड़क हादसा हो गया। जिसमें कार ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे बाइक सवार युवक की हालत गंभीर है। इलाज के लिए घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना आज दिनांक 4 फरवरी 2024 दिन रविवार को समय करीब 2:00 बजे के आसपास की बताई जा रही है

Feb 04, 2024 - 09:12
Updated: 2 years ago
0 0
images28829-2.jpeg

रायबरेली में तेज रफ्तार के कहर के चलते सड़क हादसा हो गया। जिसमें कार ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे बाइक सवार युवक की हालत गंभीर है। इलाज के लिए घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना आज दिनांक 4 फरवरी 2024 दिन रविवार को समय करीब 2:00 बजे के आसपास की बताई जा रही है। यहां रायबरेली जनपद के भदोखर थाना क्षेत्र के उत्तरपारा गांव के पचीसी भीट के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवक बबलू पुत्र रामस्वरूप उम्र 26 वर्ष को जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। रोड पर पड़े घायल युवक को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेला भेला ले जाया गया। जहां हालत गंभीर देखते हुए उसे रायबरेली के जिला अस्पताल लाया गया। यहां जिला अस्पताल में भर्ती कर युवक का इलाज किया जा रहा है। घटना को लेकर जिला अस्पताल में तैनात चिकित्सक डॉक्टर डीपी सरोज ने बताया कि बाइक सवार युवक बबलू की हालत गंभीर बनी हुई है। प्राथमिक उपचार कर वार्ड में भर्ती कर दिया गया है। वह अन्य कार्यवाही की जा रही है। इस पूरे मामले पर भदोखर पुलिस ने छतिग्रस्त दोनों वाहनों को वह कर चालक को पड़कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User