कार ने साइकिल सवार को मारी जोरदार टक्कर, डॉक्टर ने किया साइकिल सवार को मृत घोषित

रायबरेली में तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। यहां कार ने एक साइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसको स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचा तो डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना आज दिनांक 31 जनवरी 2024 दिन बुधवार को समय करीब 10:30

Jan 31, 2024 - 06:41
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-01-31-at-5.35.29-PM.jpeg

रायबरेली में तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। यहां कार ने एक साइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसको स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचा तो डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना आज दिनांक 31 जनवरी 2024 दिन बुधवार को समय करीब 10:30 बजे के आस पास की बताई जा रही है। यहाँ शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के राजघाट के पास तेज रफ्तार कार ने एक साइकिल सवार को टक्कर मार दिया। जिससे साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसको स्थानीय लोगों की मदद से राजघाट चौकी की पुलिस ने घायल अवस्था मे जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां जिला अस्पताल में तैनात चिकित्सक ने साइकिल सवार को मृत घोषित कर दिया और बताया अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है, कि मृतक का क्या नाम है और कहां का रहने वाला है। फिलहाल कोतवाली प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि छतिग्रस्त कार व साइकिल को कब्जे में लेकर तथा कार सवार को हिरासत में लेकर जांच पड़ताल कर आगे की कार्यवाही की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User