कारीगर को काम करने का पैसा मांगना पड़ा महंगा, मारी गोली, जिला अस्पताल में भर्ती

रायबरेली में लगातार घटनाओं की बाढ़ आ गई हैं। एक बाद एक घटनाओं को दबंगों द्वारा अंजाम दिया जा रहा है। रोजाना हो रही घटनाओं पर पर पुलिस की लापरवाही साफ देखने को मिल रही है। यहां लकड़ी बनाने वाले कारीगर को अपनी मज़दूरी का पैसा मांगने पर आरा मशीन संचालक ने गोली मार दी है। गोली पैर में लगी है। गोली लगने से

Dec 28, 2024 - 02:47
Updated: 2 years ago
0 0
1200-675-19410471-thumbnail-16x9-image.jpg

रायबरेली में लगातार घटनाओं की बाढ़ आ गई हैं। एक बाद एक घटनाओं को दबंगों द्वारा अंजाम दिया जा रहा है। रोजाना हो रही घटनाओं पर पर पुलिस की लापरवाही साफ देखने को मिल रही है। यहां लकड़ी बनाने वाले कारीगर को अपनी मज़दूरी का पैसा मांगने पर आरा मशीन संचालक ने गोली मार दी है। गोली पैर में लगी है। गोली लगने से घायल हुए लकड़ी कारीगर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के मस्तान नगर का है। बताया जा रहा है कि 18 वर्षीय इक़बाल यहां के आरा मशीन संचालक दानिश और लीडो की आरा मशीन पर लकड़ी के पावों में छेद करने का काम करता था। इसी काम की उसकी मज़दूरी बाकी थी जिसे मांगने दोपहर में वह आरा मशीन पर गया था। यहां पैसे को. लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। सीओ सदर अमित सिंह के मुताबिक शाम को दानिश लीडो व अन्य ने इक़बाल को मस्तान नगर में रोका और उसके पैर में गोली मार दी। उन्होंने कहा कि पीडित फिलहाल खतरे से बाहर है जिसका इलाज किया जा रहा है। सीओ ने कहा कि आरोपियों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User