कारो बस्ती में धुम-धाम से मनाया गया दिशोम सोहराय का पर्व

कारो बस्ती में रविवार को दिशोम सोहराय महोत्सव धूम धाम से मनाया गया। यहां नायके बाबा सोहनलाल मांझी, कुवर मांझी ने विधि विधान से पूजा कराया। पूजा के पश्चात प्रसाद वितरण किया गया। इसके बाद मांदर के थाप पर युवक एवं युवतियां ने नृत्य प्रस्तुत किए। मौके पर एचएमकेयू के महासचिव सह विस्थापित नेता इंद्रदेव मह

Jan 28, 2024 - 07:28
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-01-28-at-5.46.28-PM.jpeg

कारो बस्ती में रविवार को दिशोम सोहराय महोत्सव धूम धाम से मनाया गया। यहां नायके बाबा सोहनलाल मांझी, कुवर मांझी ने विधि विधान से पूजा कराया। पूजा के पश्चात प्रसाद वितरण किया गया। इसके बाद मांदर के थाप पर युवक एवं युवतियां ने नृत्य प्रस्तुत किए। मौके पर एचएमकेयू के महासचिव सह विस्थापित नेता इंद्रदेव महतो ने कहा कि सोहराय प्राकृतिक पर्व है। प्रकृति हमे सभी तरह के संसाधन मुहैया कराती है। यह पर्व फसल कटने के बाद मनाया जाता है। हम अपनी संस्कृति को भुलते जा रहे है। हमे अपनी संस्कृति को सहज कर रखने की जरूरत है। कार्यक्रम को संबोधित अभिमन्यू महतो, रितलाल महतो, विश्वनाथ मांझी, कार्तिक टुडू, मोहन महतो, लखन महतो, भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष गोवर्धन रविदास, लखन राम, नकूल रविदास, बिट्टू घांसी, मनोज शर्मा, राजेश शर्मा, मेधू दिगार ने किया। महोत्सव को सफल बनाने में कारो बस्ती, बंदुकबेडा, तारावेडा, चरकपनिया, रासबेडा, कारूकाटा आदि सहयोग समिति का योगदान रहा। मौके पर रामेश्वर हेम्ब्रम, जितेन्द्र टुडू, कुवर मांझी, वर्षा सोरेन, सुनिल सोरेन, मुकेश हेम्ब्रम, रूपलाल मांझी, काली चरण टुडू, प्रदीप मूर्मू, लुकेश मुर्मू, शिव नारायण मरांडी, डू मुंडा, सोबरन मरांडी, लोचो मांझी, सीताराम सोरेन, कार्तिक टुडू, विनोद टुडू, सोरामणी देवी, मुस्कान मूर्मू, कामेश्वर मूर्मू, पेरी बास्के, मंजू देवी, वसंती देवी, अनिता मूर्मू, संगीता कुमारी, पिंकी कुमारी, पुनम कुमारी, सरिता कुमारी, रिया कुमारी, खुशबू कुमारी, करमी देवी, बीणा टूडू आदि लोग मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User