कार्मल स्कूल में रक्तदान शिविर का आयोजन

बोकारो थर्मल स्थित कॉर्मेंल स्कूल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन वि‌द्यालय की प्राचार्य सिस्टर एम मलर एसी,प्रबंधिका सिस्टर ईनेंट एसी एवं केएम मेमोरियल अस्पताल के डॉ. राजेंद्र प्रसाद एवं उनकी टीम के सहयोग से किया गया। शिविर सुबह 9:00 बजे शुरू हुई तथा दोपहर 1:00 बजे तक चली। सबसे प

Apr 10, 2024 - 13:12
Updated: 2 years ago
0 0
IMG-20240410-WA0035.jpg

बोकारो थर्मल स्थित कॉर्मेंल स्कूल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन वि‌द्यालय की प्राचार्य सिस्टर एम मलर एसी,प्रबंधिका सिस्टर ईनेंट एसी एवं केएम मेमोरियल अस्पताल के डॉ. राजेंद्र प्रसाद एवं उनकी टीम के सहयोग से किया गया। शिविर सुबह 9:00 बजे शुरू हुई तथा दोपहर 1:00 बजे तक चली। सबसे पहले रक्तदान करने वालों में विद्यालय की प्रबंधिका थी। उसके उपरांत अभिभावकगण विद्यालय के शिक्षक गण वि‌द्यालय के पूर्व छात्र छात्राएँ एवं अरमान कंस्ट्रक्शन ONGC (गोमिया) संस्था के कर्मचारी गण थे। रक्तदान शिविर में भाग लेने वाले लोगों को प्रमाण पत्र एवं शील्ड दिया गया तथा स्कूल की ओर से जलपान की व्यवस्था भी की गई थी। शिविर में लगभग 40 लोगों ने रक्तदान किया। पूरी प्रक्रिया को नजर रखने में डॉक्टरों एवं सहयोगी टीम भी नियुक्त की गई थी। शिविर को सुचारू रूप से संपन्न करने में धनंजय प्रजापति (शिक्षक), नीलम कुल्लू (शिक्षिका) एवं  सोमा बसु (शिक्षिका) की अहम भूमिका रहीं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User