कार्मेल स्कूल में विज्ञान एवं कला प्रदर्शनी का किया गया आयोजन

बोकारो थर्मल स्थित कार्मेल स्कूल में विज्ञान एवं कला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि राष्ट्रीय संरक्षक अध्यक्ष पासला अलोक कुमार दुबे, विशिष्ट अतिथि डीवीसी महाप्रबंधक सुदीप्त भट्टाचार्य, उप महाप्रबंधक बीजी होलकर, विद्यालय की प्राचार्या सिस्टर एम.मलार एसी, प्रबंधिका सिस्ट

Sep 28, 2024 - 15:09
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-09-28-at-8.24.29-PM.jpeg

बोकारो थर्मल स्थित कार्मेल स्कूल में विज्ञान एवं कला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि राष्ट्रीय संरक्षक अध्यक्ष पासला अलोक कुमार दुबे, विशिष्ट अतिथि डीवीसी महाप्रबंधक सुदीप्त भट्टाचार्य, उप महाप्रबंधक बीजी होलकर, विद्यालय की प्राचार्या सिस्टर एम.मलार एसी, प्रबंधिका सिस्टर एम.एनेट एसी, कार्मेल उच्च विद्यालय की प्राचार्या सिस्टर एम.प्रेमलता एसी, सिस्टर नम्रता एसी, सिस्टर रीटा डायस ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न विषयों पर अपने-अपने मॉडल प्रदर्शनी में प्रदर्शित किये। इसमें सड़क सुरक्षा, सौर मंडल, पर्यावरण सुरक्षा, स्मार्ट सिटी स्वच्छ भारत सहित विभिन्न विषयों पर कला को प्रदर्शित किया।

विद्यालय की प्रदर्शनी को सफल बनाने में विद्यालय की प्रिंसिपल सिस्टर एम.मलार एसी और प्रबंधिका सिस्टर एम.एनेट एसी ने महत्वपूर्ण भूमिका रहीं। उनकी दिन-रात की मेहनत से प्रदर्शनी सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। विद्यालय के सभी विद्यार्थियों ने बड़े ही उत्साह से भाग लिया। मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए। उनकी प्रतिभा की सराहना की तथा विद्यार्थियों को सदैव रचनात्मक सोचने के लिए प्रोत्साहित किया। वहीं कार्यक्रम में मंच का संचालन छात्र तास्मीन एवं जस्टिन ने किया।

https://youtu.be/lJlIS5JmJK0

प्रदर्शनी को सफल बनाने में सभी शिक्षक शिक्षिकाओं का योगदान सराहनीय रहा। सोमा बसु, सुरेश कुमार, जीतेंद्र कुमार, अर्जुन साव, टी.मरिया, मधु सामुएल, शशि लेखा एवं छात्र ऋतु राज, ओम, बीरेंद्र कुमार ने प्रमुख भूमिका निभाई। छात्रा दीक्षा ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User