किसान की फावड़े से काटकर की हत्या, घटना से फैली सनसनी

रायबरेली : जिले के महाराजगंज थानाक्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब एक किसान अपने खेतों में टंकी बनाने का कार्य कर रहा था। तभी दबंग विपक्षियों ने किसान की फावड़े से कटकर निर्मित तरीके से हत्या कर दी, घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।और म्रतक किसा

Jun 03, 2025 - 14:36
Updated: 1 year ago
0 0
WhatsApp-Image-2025-06-03-at-7.43.57-PM.jpeg

रायबरेली : जिले के महाराजगंज थानाक्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब एक किसान अपने खेतों में टंकी बनाने का कार्य कर रहा था। तभी दबंग विपक्षियों ने किसान की फावड़े से कटकर निर्मित तरीके से हत्या कर दी, घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।और म्रतक किसान के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

जानकारी अनुसार बता दें की महाराजगंज थानाक्षेत्र के अंतर्गत,मंगलवार की दोपहर को हलोर गांव निवासी तेज बहादुर वर्मा उम्र करीब 35 वर्ष कपूरपुर मजरे जमुरवां गांव का रहने वाला अपने खेतों में लगे नलकूप पर मेंथा की फसल की पेराई की तैयारियों के लिए टैंक रखवाने गया था। दोपहर करीब 11बजे खेत के ग्रामीणों ने तेज बहादुर को टैंक के पास ही ख़ून से लतपथ देखा तो चीखती हुई गांव पहुंची और उसके परिजनों को बताया,घटना की सूचना पर महराजगंज कोतवाल जगदीश यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल की बैरीकेटिंग करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अपर पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिन्हा ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि मृतक किसान के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना को अंजाम देने वाले आरोपी की तलाश के लिए टीम बनाई गई है। जल्द ही खुलासा व गिरफ्तारी की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User