कुमार आकाश टुडू बने झामुमो बोकारो जिला प्रवक्ता

झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता और अधिवक्ता कुमार आकाश टुडू को झामुमो बोकारो जिला का प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। झामुमो महासचिव विनोद पांडेय ने यह जानकारी दी है। प्रवक्ता नियुक्त हाेने पर श्री टुडू ने झामुमो संथापक संरक्षक शिबू सोरेन, अध्यक्ष हेमंत सोरेन, महासचिव विनोद पाण्डेय, सुप्रीयो भट्टचार्य, मं

Jun 18, 2025 - 14:13
Updated: 1 year ago
0 0
bokaro-4.jpg

झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता और अधिवक्ता कुमार आकाश टुडू को झामुमो बोकारो जिला का प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। झामुमो महासचिव विनोद पांडेय ने यह जानकारी दी है। प्रवक्ता नियुक्त हाेने पर श्री टुडू ने झामुमो संथापक संरक्षक शिबू सोरेन, अध्यक्ष हेमंत सोरेन, महासचिव विनोद पाण्डेय, सुप्रीयो भट्टचार्य, मंत्री योगेंद्र प्रसाद लोकप्रिय विधायक उमाकांत रजक सभी केंद्रीय सदस्य सहित पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त किया है। कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसपर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा।

झामुमो बोकारो जिला कमेटी की विधिवत घोषणा रविवार को पार्टी के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने कर दिया। जारी सूची के मुताबिक अध्यक्ष रतनलाल मांझी, उपाध्यक्ष गिरधारी महतो, घुनू हांसदा, मोहन मुर्मू, मो० फिरदौस, सचिव मुकेश कुमार महतो, संगठन सचिव मुक्तेश्वर महतो, मो० फैयाज अहमद, पूनम देवी, संयुक्त सचिव, पानबाबु केवट, यदु महतो, अमित पासवान कोषाध्यक्ष पंकज जयसवाल, जिला प्रवक्ता कुमार आकाश टुडू (अधिवक्ता), गौरी शंकर महतो को बनाया गया है। इसके अलावा जिला में 51 कार्यकारिणी समिति के सदस्यों की सूचि जारी किया गया है। इस बीच अधिवक्ता कुमार आकाश टुडू को पार्टी ने जिला प्रवक्ता के रूप में मनोनित किए जाने पर कार्यकर्ताओं में हर्ष है। कार्यकर्ताओं ने इसके लिए शिबू सोरेन, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व केंद्रीय सचिव पंकज मिश्रा के प्रति आभार व्यक्त किया है। प्रवक्ता श्री टुडू ने बताया कि पार्टी जिस भरोसे के साथ मुझे दायित्व सौंपा है, उसका जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करेंगे। जिला कमेटी का विस्तार होने पर चास प्रखंड अध्यक्ष राम दयाल सिंह, विमल कुमार, हलधर महतो, रमेश हेमब्रम, बलबीर मुर्मू, संतोष हेमब्रम, सुनील टुडू, राज कुमार सोरेन, विवेक सिंह, अमर सिंह सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने जिला के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User