केंदुआ : डैफोडिल्स एकाडेमी करकेंद में मनाई गई महात्मा गांधी एवं लालबहादुर शास्त्री की जयंती

करकेंद बाजार स्थित डैफोडिलस एकाडेमी में महात्मा गांधी एवं लालबहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। सर्वप्रथम विद्यालय प्राचार्य तापस बनर्जी महात्मा गांधी एवं लालबहादुर शास्त्री के तस्वीरो पर माल्यार्पण किए एवं दोनो के जीवनी पर प्रकाश डाले। उन्होनें बताए कि महात्मा गांधी को हमलोग राष्ट्र पिता के नाम से भ

Oct 02, 2024 - 14:48
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-10-02-at-7.54.11-PM.jpeg

करकेंद बाजार स्थित डैफोडिलस एकाडेमी में महात्मा गांधी एवं लालबहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। सर्वप्रथम विद्यालय प्राचार्य तापस बनर्जी महात्मा गांधी एवं लालबहादुर शास्त्री के तस्वीरो पर माल्यार्पण किए एवं दोनो के जीवनी पर प्रकाश डाले। उन्होनें बताए कि महात्मा गांधी को हमलोग राष्ट्र पिता के नाम से भी जानते है। उनका जन्म 02 अक्टूबर 1869 को हुआ था। गांधीजी सत्य, अहिंसा के पुजारी थे। उनका स्लोगन था अहिंसा परमोधर्म:। प्राचार्य तापस बनर्जी ने लालबहादुर शास्त्री के बारे मे भी अपना विचार व्यक्त करते हुए बताया कि शास्त्रीजी उत्कृष्ट राजनेता थे। वह भारत के द्वितीय प्रधानमंत्री थे। उनका जन्म भी 02 अक्टूबर 1904 को हुआ था। उनका प्रमुख नारा था जय जवान जय किसान। यह नारा किसानो का मनोबल बढ़ाया था। शास्त्री जी सादगी एवं ईमानदारी के जीवन जीते थे। इस कार्यक्रम में उपस्थित सभी शिक्षक-शिक्षिकाओ ने अपना अपना विचार व्यक्त किए एवं पुष्प सुमन अर्पित किए। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय उप प्राचार्य देवाशीष मुखर्जी, शिक्षक - शिक्षिकाओ में अनिल सिंह, चंदन पासवान, कविता दत्ता, झुमा दत्ता, डोली प्रसाद, आरजू, शिल्पा, करुणा चंदा, ज्ञनभी, मुनमुन सेन, प्रभाकर मिश्रा आदि का सराहनीय योगदान रहा। इस कार्यक्रम में करीब 100 छात्र-छात्रा उपस्थित थे। अंत में सभी के बीच मिठाईयां बांटा गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User