केंदुआ : भाजपा केंदुआ मण्डल की बैठक में लिए अहम निर्णय
चुनावी मुद्दे को लेकर भारतीय जनता पार्टी केंदुआ मंडल की एक आहूर्त बैठक हिंदी भवन स्थित दुर्गा मंदिर प्रांगण में संपन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता भाजपा केंदुआ मण्डल अध्यक्ष गोविंदा राउत ने की। वही मंच का संचालन रणधीर सिंह ने की। बैठक में विभिन्न क्षेत्रों से आए भाजपा नेता, धनबाद विधायक राज सिन्हा एवं कार्
चुनावी मुद्दे को लेकर भारतीय जनता पार्टी केंदुआ मंडल की एक आहूर्त बैठक हिंदी भवन स्थित दुर्गा मंदिर प्रांगण में संपन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता भाजपा केंदुआ मण्डल अध्यक्ष गोविंदा राउत ने की। वही मंच का संचालन रणधीर सिंह ने की। बैठक में विभिन्न क्षेत्रों से आए भाजपा नेता, धनबाद विधायक राज सिन्हा एवं कार्यकर्तागण उपस्थित हुए तथा आगामी 20 नवम्बर को होने वाले विधान सभा चुनाव को लेकर सभी बूथों के प्रति विशेष सुझाव एवं धनबाद सीट पर भारी मतों से भाजपा की जीत सुनिश्चित करने पर चर्चा कर अहम निर्णय लिया गया। बैठक को सम्बोधित करते हुए विधायक राज सिन्हा ने कहा कि झारखंड में जब जब भाजपा की सरकार बनी तब जनता का विकास हुआ लोगों को रोजगार मिला बेघर को घर मिला असहाय माता बहनो को सहायता प्रदान हुआ। उन्होंने झामुमो सरकार पर जोरदार निशाना साधते हुए कहा कि झारखंड में वर्तमान सरकार विकास के नाम पर लोगों को गुमराह कर लूट मचाया और युवाओं को रोजगार दिलाने के नाम पर ठगा गया। उन्होंने कहा कि 2019 में हेमन्त सोरेन की झारखण्ड में सरकार बनी 2023 तक उन्हें मईया सम्मान योजना का ध्यान नही था ? मइयां का अपमान किया जा रहा था जब चुनाव के दो माह समय बचे तब उन्हें जनता को भ्रमित करने के लिए उनके बैंक खाते में एक हजार 1000 रु प्रतिमाह भेजकर मइयां का सम्मान नजर आया, यदि इस योजना को लागू करना ही था तो 5 वर्ष पूर्व से क्यों नही किये। इसके अलावे हेमन्त सरकार में गत वर्ष 1932 के तहत खतियान नीति व स्थानीय नीति बनी बाहरी भीतरी की बात सामने आई वह सभी रद्द हो गई। मौके पर उपस्थित जौनपुर के सांसद केपी सिंह, सुनील पासवान, गोविंद राउत, तमल रॉय, रणधीर सिंह, राजा चौरसिया, गांधीजी इत्यादि ने सम्बोधित किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)