केंद्रीय अस्पताल ढोरी मे अल्ट्रा सोनो ग्राफी इकाई का हुआ उद्घाटन

2013 मे खराब हुआ था अल्ट्रा सोनो ग्राफी मशीन, 2024 मे लगा अल्ट्रा सोनो ग्राफी मशीन सीसीएल ढोरी क्षेत्र के केन्द्रीय अस्पताल ढोरी मे अल्ट्रा सोनो ग्राफी इकाई का उद्घाटन बोकारो सिविल सर्जन डॉक्टर दिनेश कुमार चास नगर निगम के एडिशनल कमिश्नर सौरव कुमार भवानीया, ढोरी जीएम मनोज कुमार अग्रवाल ने संयुक्त रु

Mar 08, 2024 - 10:55
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-03-08-at-2.46.31-PM.jpeg

सीसीएल ढोरी क्षेत्र के केन्द्रीय अस्पताल ढोरी मे अल्ट्रा सोनो ग्राफी इकाई का उद्घाटन बोकारो सिविल सर्जन डॉक्टर दिनेश कुमार चास नगर निगम के एडिशनल कमिश्नर सौरव कुमार भवानीया, ढोरी जीएम मनोज कुमार अग्रवाल ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया। चास नगर निगम के एडिशनल कमिश्नर सौरव कुमार भवानीया ने कहा कि बहुत खुशी की बात है। सीसीएल के द्वारा अल्ट्रा सोनो ग्राफी मशीन लगाया गया है। लोगो को अब बाहर जाने की जरूरत नहीं है। बोकारो सिविल सर्जन डाँ.दिनेश कुमार ने कहा कि इस अस्पताल मे अल्ट्रा सोनो ग्राफी मशीन लगने से गर्भवती महिलाओ को काफी फायदा होगा। इस मशीन के संचालन से आसपास के लोगो को काफी फायदा होगा। जल्दी अस्पताल में डायलिसिस की सुविधा उपलब्ध होगी। वही डॉक्टर अरविंद कुमार ने बताया कि केन्द्रीय अस्पताल ढोरी मे 2013 मे मशीन खराब हुआ था। काफी प्रयास कर अल्ट्रा सोनो ग्राफी मशीन 2024 मे लगा है।

कार्यक्रम का संचालन श्वेता सरण ने किया। मौके पर मुख्य रूप से श्रमिक नेता आर.उनेश, विनय सिंह, रविन्द्र मिश्रा, कैलाश ठाकुर, जवाहर यादव, विनय सिंह, महेन्द्र चौधरी, जयनाथ मेहता, देवतानंद दुबे, रविन्द्र मिश्रा, करगली सीएमओ संजय सिन्हा, डाँ.पुनीत कुमार आदि उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User