केबी कॉलेज बेरमो में कैरियर काउंसलिंग एवं कोचिंग सेंटर क्लास का हुआ उद्घाटन

केबी कॉलेज बेरमो में प्राचार्य लक्ष्मी नारायण की अध्यक्षता में कैरियर काउन्सलिंग एवं कोचिंग सेंटर क्लास का उद्घाटन जंतु शास्त्र सभागार में दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया। जिसमें प्राचार्य लक्ष्मी नारायण, कोऑर्डिनेटर डा साजन भारती, सब कोऑर्डिनेटर डा प्रभाकर कुमार, आई क्यू ए सी कोऑर्डिनेटर डा अरुण कुमा

Mar 18, 2024 - 12:10
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-03-18-at-3.57.48-PM.jpeg

केबी कॉलेज बेरमो में प्राचार्य लक्ष्मी नारायण की अध्यक्षता में कैरियर काउन्सलिंग एवं कोचिंग सेंटर क्लास का उद्घाटन जंतु शास्त्र सभागार में दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया। जिसमें प्राचार्य लक्ष्मी नारायण, कोऑर्डिनेटर डा साजन भारती, सब कोऑर्डिनेटर डा प्रभाकर कुमार, आई क्यू ए सी कोऑर्डिनेटर डा अरुण कुमार रॉय महतो एवं आज के मुख्य अतिथि वक्ता रसायन विज्ञान के विभागाध्यक्ष प्रो गोपाल प्रजापति उपस्थित रहे। मौके पर प्राचार्य लक्ष्मी नारायण ने कहा लिखित परीक्षा के आधार पर चयनित छात्र छात्राएं कैरियर मे सफल होंगे, मील का पत्थर साबित करने हेतु यह सेंटर कॉलेज में स्थापित कर दी गई है। कोऑर्डिनेटर डा साजन भारती ने कहा समाज की उन्नति शिक्षा से ही संभव है। जबकि सब कोऑर्डिनेटर डा प्रभाकर कुमार ने कहा छात्र छात्राओं को उनके रुचि अनुरूप बनाकर रोगजारपरक बनाया जायेगा।

आई क्यू ए सी कोऑर्डिनेटर डा अरुण कुमार रॉय महतो ने कहा छात्र छात्राओं को सभी कैरियर से संबंधित अद्यतन सूचनाएं दी जाती रहेंगी और उन्हे मार्गदर्शन दिया जाता रहेगा। प्रो गोपाल प्रजापति, अतिथि वक्ता रसायन विज्ञान विभागाध्यक्ष ने छात्र छात्राओं को एडमिनिस्ट्रेटीव कोचिंग के बारे मे संपूर्ण जानकारी दी। मंच संचालन का कार्य डा प्रभाकर कुमार ने किया। मौके पर प्रो अमीत कुमार रवि, डा व्यास कुमार, डा वासुदेव प्रजापति, प्रो पी पी कुशवाहा, प्रो संजय कुमार दास समेत कॉलेज परिवार एवम कैरियर काउन्सलिंग एवम कोचिंग सेंटर के 45 छात्र छात्राओं की उपस्थिति रही। एक सत्र मे कुल पचास छात्र छात्राओं को ट्रेनिंग दी जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User