कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में लेक्चर देने जाएंगे राहुल गांधी, जानें यात्रा पर कब तक ब्रेक

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पूर्वोत्तर राज्यों से शुरू होकर अब भारत के मध्य तक पहुंच चुकी है। इस बीच राहुल गांधी 26 फरवरी से एक मार्च के बीच इस यात्रा से ब्रेक लेंगे। बताया गया है कि राहुल को ब्रिटेन में कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में दो विशेष लेक्चर देने के लिए आमंत्रित किया गया है। इसके अलावा

Feb 21, 2024 - 10:18
Updated: 2 years ago
0 0
IMG-20240221-WA0015.jpg

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पूर्वोत्तर राज्यों से शुरू होकर अब भारत के मध्य तक पहुंच चुकी है। इस बीच राहुल गांधी 26 फरवरी से एक मार्च के बीच इस यात्रा से ब्रेक लेंगे। बताया गया है कि राहुल को ब्रिटेन में कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में दो विशेष लेक्चर देने के लिए आमंत्रित किया गया है। इसके अलावा वे दिल्ली में कुछ अहम बैठकों में हिस्सा लेंगे। उनकी इन व्यस्तताओं के चलते भारत जोड़ो यात्रा कुछ दिन रोकी जाएगी।

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि बुधवार को कानपुर चरण पूरा होने के बाद 22 और 23 फरवरी को भारत जोड़ो यात्रा आगे नहीं बढ़ेगी। यह यात्रा 24 फरवरी को उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में होगी। इसके बाद राहुल संभल, अलीगढ़, हाथरस और आगरा जाएंगे। यहां से भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान के ढोलपुर पहुंचेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User