कोतवाली नगर पुलिस ने अलग-अलग जगह से चार अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

रायबरेली में पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराध में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 24 अगस्त 2024 दिन शनिवार को समय करीब 12:00 बजे रायबरेली जनपद की कोतवाली नगर पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र मैं धरपकड़ अभियान चलाकर चार वंचित वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभिय

Aug 24, 2024 - 11:52
Updated: 2 years ago
0 0
rbl-2-2.jpg

रायबरेली में पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराध में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 24 अगस्त 2024 दिन शनिवार को समय करीब 12:00 बजे रायबरेली जनपद की कोतवाली नगर पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र मैं धरपकड़ अभियान चलाकर चार वंचित वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों को कोतवाली नगर पर लाकर अभियोग पंजीकृत करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। शहर कोतवाल राजेश सिंह ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों में मोहम्मद वकील उर्फ बावले पुत्र मोहम्मद इदरीश निवासी आजाद नगर थाना कोतवाली नगर जनपद रायबरेली आकाश कश्यप पुत्र कृष्ण गोपाल निवासी पुलिस लाइन चौराहा दौलताबाद थाना कोतवाली नगर जनपद रायबरेली संदीप सोनकर पुत्र रामसेवक निवासी चक दौलताबाद थाना कोतवाली नगर जनपद रायबरेली नदीम पुत्र गज्जन निवासी खाली सहाट शाहटोला थाना कोतवाली नगर जनपद रायबरेली को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों पर अभियोग पंजीकृत करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है व अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User