कोयला भवन धनबाद में श्री अन्न की सफलता को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया गया

सीआईएसएफ के "श्री अन्न" अभियान की सफलता बल सदस्यों के भोजन में श्री अन्न की खपत 30% से अधिक हुई रिपोर्ट : अविनाश कुमार सीएपीएफ में बल सदस्यों के स्वस्थ जीवनशैली के लिए गृह मंत्रालय के श्री अन्न मिशन की दिशा में एक अनुकरणीय पहल करते हुए, केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने देश भर में तैना

Jun 18, 2025 - 11:10
Updated: 1 year ago
0 0
WhatsApp-Image-2025-06-17-at-9.57.16-PM.jpeg

सीआईएसएफ के "श्री अन्न" अभियान की सफलता बल सदस्यों के भोजन में श्री अन्न की खपत 30% से अधिक हुई

रिपोर्ट : अविनाश कुमार

सीएपीएफ में बल सदस्यों के स्वस्थ जीवनशैली के लिए गृह मंत्रालय के श्री अन्न मिशन की दिशा में एक अनुकरणीय पहल करते हुए, केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने देश भर में तैनात अपनी 434 इकाइयों और फोर्मेशन्स में "श्री अन्न" के उपभोग के लक्ष्यों को पूरा कर लिया है। यह उल्लेखनीय उपलब्धि इन पारंपरिक पौष्टिक अनाजों को न केवल अपने कर्मियों और उनके परिवारों के बीच बल्कि व्यापक नागरिकों के बीच भी बढ़ावा देने की गृह मंत्रालय की पहल के प्रति सीआईएसएफ की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

इस उपलब्धि की यात्रा संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा वर्ष 2023 को 'अंतर्राष्ट्रीय श्री अन्न वर्ष' घोषित करने के साथ शुरू हुई, जो भारत के निरंतर प्रयासों का प्रमाण है। इसके बाद, गृह मंत्रालय ने वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए सभी केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के दैनिक आहार में श्री अन्न को शामिल करने का आदेश दिनांक 04.05.2023 को दिया, जिसमें 2024-25 के लिए जवानों के दैनिक आहार में 30% श्री अन्न का विशिष्ट लक्ष्य रखा गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User