खंड शिक्षा अधिकारी सलोंन द्वारा 42 विद्यालयों का लगभग रोका गया वेतन

रिपोर्ट : वंश बहादुर सिंह शिक्षा विभाग में खंड शिक्षा अधिकारी सलोन द्वारा उपस्थिति के नाम पर लगभग 42 विद्यालयों का वेतन रोका गया। जिनमें से टीचरों की संख्या अनुमंता 200 के करीब बताई जा रही है। ऐसे में क्या यह बड़ी कार्यवाही धन उगाही के नाम पर की जा रही है या फिर शासन का कोई बड़ा आदेश लागू किया गया

Nov 25, 2024 - 12:20
Updated: 2 years ago
0 0
rbl-16.jpg

रिपोर्ट : वंश बहादुर सिंह

शिक्षा विभाग में खंड शिक्षा अधिकारी सलोन द्वारा उपस्थिति के नाम पर लगभग 42 विद्यालयों का वेतन रोका गया। जिनमें से टीचरों की संख्या अनुमंता 200 के करीब बताई जा रही है। ऐसे में क्या यह बड़ी कार्यवाही धन उगाही के नाम पर की जा रही है या फिर शासन का कोई बड़ा आदेश लागू किया गया है उपस्थिति के नाम पर इतनी बड़ी कार्यवाही रायबरेली जिले में खंड शिक्षा अधिकारी सलोन द्वारा किए जाने पर शिक्षा विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। जबकि स्पष्टीकरण मांगा जा रहा है की इतनी कम संख्या में विद्यालयों में बच्चे क्यों नहीं उपस्थित हो रहे हैं आखिर बच्चों के नाम पर खंड शिक्षा अधिकारी सलोन अपनी जेब गर्म करने में या फिर विद्यालयों का डाटा मांगने में कार्यवाही करना चाहते हैं। खंड शिक्षा अधिकारी ऐसे मामले पैसों के दम पर निपटा लिया करते हैं। इतनी बड़ी संख्या में शिक्षकों का वेतन रोकने पर और स्पष्टीकरण मांगने पर क्या यहा उचित कार्यवाही की जाएगी। यह तो आने वाला समय ही बताएगा या तो पैसा लेकर मामले को रफा दफा कर दिया जाएगा। यह तो अगले महीने की वेतन में जब शिक्षकों का वेतन नहीं प्राप्त होगा। तभी पता चल पाएगा की कितने विद्यालयों का वेतन रोका गया है, कितने विद्यालयों के ऊपर कार्यवाही की गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User