खेतको के पूर्व मुखिया सह प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष को पत्रकारों ने किया सम्मानित

बेरमो : किसी ने ठीक ही कहा है कि जो आप समाज को देगे वह समाज सूद सहित आपको लौटा देती है। इसी का एक नजारा उस समय देखने को मिला जब खेतको पंचायत के पूर्व मुखिया सह प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष मो सब्बीर आलम को वहां के स्थानीय पत्रकार मो इस्तेयाक अंसारी एंव उनके सहयोगी अनील वर्णवाल ने शाॅल ओढ़ाकर सम्मानित किय

Feb 19, 2024 - 11:54
Updated: 2 years ago
0 0
IMG-20240219-WA0075.jpg

बेरमो : किसी ने ठीक ही कहा है कि जो आप समाज को देगे वह समाज सूद सहित आपको लौटा देती है। इसी का एक नजारा उस समय देखने को मिला जब खेतको पंचायत के पूर्व मुखिया सह प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष मो सब्बीर आलम को वहां के स्थानीय पत्रकार मो इस्तेयाक अंसारी एंव उनके सहयोगी अनील वर्णवाल ने शाॅल ओढ़ाकर सम्मानित किया। बताता चलू की यह स्वागत कार्यक्रम कांग्रेस अध्यक्ष श्री आलम के आवासीय कार्यलय में आयोजित किया गया था।मौके पर पत्रकार इशतेयाक ने कहा कि श्री आलम को सम्मानित करने का खास मकसद यह है कि यह परिवार पिछले लंबे समय से खेतको गांव के लोगो की सेवा में लगा हुआ है। कहा कि श्री आलम कि पत्नी खेतको पंचायत के दो बार मुखिया बनी तथा श्री आलम एक बार मुखिया बने और पंचायत की सेवा किया। साथी ही साथ परिवार के सभी सदस्यों ने समाज के खास कर खेतको पंचायत के विकास मे अहम भूमिका निभाई।उनकी समाजसेवा के कार्यो को देखते हुए सब्बीर अंसारी पूर्व मुखिया सह पेटरवार प्रखंड कांग्रेस के अध्यक्ष के पद पर बेरमो के विधायक कुमार जयमंगल सिंह ने नियुक्त कर दिया।वही श्री आलम की पत्नी अनवरी खातून ने अपने पंचायत की मुखिया के लिए दो बार चुनाव जीत कर पंचायत का नेतृत्व की है। वही उनके बड़े पुत्र तस्लीम अंसारी को युवा के बीच एक अच्छी पकड़ है और छोटे पुत्र सलीम अंसारी  अंतर्राष्ट्रीय मानवता अधिकार एवं मीडिया संगठन  का झारखंड प्रदेश अध्यक्ष पद से सुशोभित है। यानी पुरा परिवार खेतको पंचायत के नाम अपनी पुरी जीवन कर रखी है। वहीं सम्मानित होने के बाद श्री आलम ने कहा कि यह मेरे जीवन का सबसे महत्वपूर्ण क्षण है जब देश के चौथे स्तंभ ने मुझे सम्मान के काबिल समझा और सम्मानित किया। कहा कि यह मेरे जीवन के लिए अनमोल सौगात है जिसे जीवन भर याद रखूंगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User