गणेश बरनवाल ने डीवीसी प्रबंधन को 11 सूत्री मांग पत्र सौंपा

15 दिन में मांगों पर विचार नहीं किया गया तो होगा आंदोलन : गणेश रिपोर्ट : अविनाश कुमार झारखंड नव निर्माण मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष गणेश बरनवाल ने सीटीपीएस के परियोजना प्रधान मनोज ठाकुर को 11 सूत्री मांग पत्र सौंपते हुए 15 दिन के अंदर निष्पादन करने की चेतावनी दी है, साथ ही कहा कि अगर 15 दिन में डीव

Sep 29, 2024 - 03:43
Updated: 2 years ago
0 0
bermo-20.jpg

रिपोर्ट : अविनाश कुमार

झारखंड नव निर्माण मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष गणेश बरनवाल ने सीटीपीएस के परियोजना प्रधान मनोज ठाकुर को 11 सूत्री मांग पत्र सौंपते हुए 15 दिन के अंदर निष्पादन करने की चेतावनी दी है, साथ ही कहा कि अगर 15 दिन में डीवीसी हमारी मांगों को नजरंदाज करती है, तो डीवीसी प्रबंधन के विरुद्ध आंदोलन किया जाएगा। श्री बरनवाल ने कहा कि डीवीसी अपने सीएसआर क्षेत्र में लोगों के साथ विकास के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति कर रहा है। डीवीसी सामाजिक उधोग नीति से 10 किमी विकास किया जाता है। मगर डीवीसी अपने क्षेत्र में विकास के नाम पर क्षेत्र को अधिकार से वंचित कर दिया है। जबकि भारत सरकार अधिनियम सं० 1948 के तहत विकास करना है, मगर डीवीसी द्वारा सिर्फ खानापूर्ति किया जा रहा है। कहा कि हमारी मांगों में क्षेत्र के लोगों को बिजली, पानी मुफ्त में दिया जाय, स्थानीय नीति के तौर पर 75% स्थानीय को रोजगार से जोड़ा जाय। गाँवो में बिजली बहाल कर 24 घंटे बिजली की व्यवस्था की जाय। अस्पताल में चिकित्सा की संपूर्ण व्यवस्था किया जाय। ताकि यहाँ के मरीजो को बाहर न जाना पड़ें तथा निःशुल्क एंबुलेंस की व्यवस्था की जाय। हर पंचायत में कम से कम 50 स्ट्रीट लाईट की व्यवस्था की जाय। खेल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से खिलाड़ियो को खेल की सामग्री वितरण करते हुए खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया जाय। हर पंचायत में कम से कम 01 सामुदायिक शौचालय की व्यवस्था की जाय। स्वच्छ भारत के तहत सप्ताहिक स्वच्छता अभियान चलाया जाय। चलंत चिकित्सा वाहन जो तारानारी तक आती है उसे तेलो तक आने की व्यवस्था किया जाय और अनुभवी डॉक्टरों द्वारा जनता का ईलाज किया जाय। केन्द्रीय विधालय में प्रति वर्ष कम से कम 50 बच्चे का नामांकन सुनिश्चित किया जाय। कहा कि 15 दिन के अंदर इन मांगों पर विचार नहीं किया जाता है, तो सीएसआर क्षेत्र के लोगों के साथ आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User