गणेश मौर्य को युवा कांग्रेस का का बनाया गया प्रदेश महासचिव, समर्थकों ने दी बधाई

रायबरेली में लोकसभा 2024 के चुनाव को देखते हुए कांग्रेस पार्टी अपना जनाधार बढ़ाने के लिए सक्रिय व संघर्षशील कार्यकर्ताओं को एक नए पद की जिम्मेदारी देकर उन्हें मनोनीत कर रही है। इसी को लेकर वर्षों से कांग्रेस के लिए पीठ पर वार सहने वाले मेहनत कस व संघर्षील गणेश मौर्य निवासी डीह तहसील सलोन को युवा कां

Feb 09, 2024 - 11:48
Updated: 2 years ago
0 0
IMG-20240209-WA0013.jpg


रायबरेली में लोकसभा 2024 के चुनाव को देखते हुए कांग्रेस पार्टी अपना जनाधार बढ़ाने के लिए सक्रिय व संघर्षशील कार्यकर्ताओं को एक नए पद की जिम्मेदारी देकर उन्हें मनोनीत कर रही है। इसी को लेकर वर्षों से कांग्रेस के लिए पीठ पर वार सहने वाले मेहनत कस व संघर्षील गणेश मौर्य निवासी डीह तहसील सलोन को युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव के पद पर मनोनीत किया गया है। जिसको लेकर गणेश कुमार मौर्य के प्रथम आगमन पर सांसद ग्राम जगदीशपुर डीह में समर्थकों द्वारा माला पहनाकर वा मिठाई खिलाकर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान मुख्य रूप से आलोक सिंह बब्बू मिश्रा बबलू मिश्रा रमेश सत्यनारायण मौर्य सहित अन्य ग्रामवासी मौजूद रहे। गणेश कुमार मौर्य ने बताया कि वह लगभग 15 वर्षों से कांग्रेस पार्टी में रहकर जनता के बीच जाकर उनके समस्याओं से अवगत होकर प्रशासन तक पहुंचाने का कार्य करते रहें इस दौरान उन्हें कई बार छोटे-छोटे पदों पर भी कांग्रेस ने पदोन्नति किया लेकिन इस बार 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर गणेश ने कहा कि उन्हें यह जो पार्टी द्वारा बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। उसको भली भांति और पूरी लगन तथा मेहनत से इस पद पर रहकर जिले की सांसद सोनिया गांधी के हाथों को मजबूत करने का काम करेंगे। गणेश मौर्य ने कहा कि जिस ओर जवानी चलती है। उस ओर जमाना चलता है। यही नहीं भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए गणेश मौर्य ने बताया कि भाजपा सरकार में सिर्फ दलित और ओबीसी का शोषण हुआ है, जो कार्य कांग्रेस परिवार ने रायबरेली के लिए किया है । वह धरातल पर दिखाई दे रहा है, लेकिन मौजूदा सरकार का धरातल पर कोई कार्य दिखाई नहीं दे रहा है। सिर्फ मौजूदा सरकार के लोग बड़ी-बड़ी बातें करते हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User