गलवान घाटी संघर्ष दिवस पर जिले में आज फौजियों का लगेगा जमावड़ा

सैनिक समाज सेवा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयसिंह यादव ने अमर शहीदों के श्रद्धांजलि कार्यक्रम की दी विस्तृत जानकारी गलवान घाटी संघर्ष दिवस के अवसर पर वीरगति को प्राप्त 20 अमर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि और उनके परिजनों के सम्मान समारोह के साथ ही कवि सम्मलेन का आयोजन माँ वैष्णो रनिंग ग्राउंड पूरे मत

Jun 15, 2024 - 05:14
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-06-15-at-10.20.02-AM.jpeg

गलवान घाटी संघर्ष दिवस के अवसर पर वीरगति को प्राप्त 20 अमर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि और उनके परिजनों के सम्मान समारोह के साथ ही कवि सम्मलेन का आयोजन माँ वैष्णो रनिंग ग्राउंड पूरे मत्तू रालपुर सरेनी रायबरेली में किया जाएगा । लालगंज के एक स्थानीय होटल में प्रेस वार्ता के दौरान यह जानकारी देते हुए कार्यक्रम के संयोजक सैनिक समाज सेवा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष फौजी जयसिंह यादव एडवोकेट ने बताया कि सैनिक समाज सेवा संगठन के तत्वाधान में गलवान घाटी संघर्ष दिवस के मौके पर आगामी 15 जून 2024 दिन शनिवार को सांय 4:30 बजे अमर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि और उनके परिजनों को सम्मानित किया जाएगा । उक्त कार्यक्रम के मुख्य आयोजक इस युद्ध में शामिल रहे सेना मेडल से सम्मानित सैनिक धीरेन्द्र यादव धीरू ब्रदर्श के साथ ही सैनिकों का परिवार और देशभर के कई फौजियों का जमावड़ा लगेगा । इस अवसर पर सभी सम्मानित क्षेत्रवासियों की गरिमापूर्ण उपस्थिति सादर प्रार्थनीय है । इस दौरान उपस्थित दर्जनों पत्रकारों को अंगवस्त्र भेंट कर उन्हें सम्मानित भी किया गया ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User