गांडेय विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान : मुनिया देवी ने विकास के प्रति प्रतिबद्धता जताई

गांडेय विधानसभा क्षेत्र के भंडारीडीह पंचायत में आयोजित जनसंपर्क अभियान के दौरान भाजपा एन डी ए की प्रत्याशी मुनिया देवी ने स्थानीय लोगों के साथ जनसंपर्क कर घर घर जाकर संवाद किया। जनसंपर्क अभियान के तहत अधनचुवा और बघरा बूथ संख्या 173, बूथ संख्या 174, केशोटांड़ बूथ संख्या 173, खुटाबांध बूथ संख्या 173,

Nov 02, 2024 - 14:04
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-11-02-at-7.24.34-PM.jpeg

गांडेय विधानसभा क्षेत्र के भंडारीडीह पंचायत में आयोजित जनसंपर्क अभियान के दौरान भाजपा एन डी ए की प्रत्याशी मुनिया देवी ने स्थानीय लोगों के साथ जनसंपर्क कर घर घर जाकर संवाद किया। जनसंपर्क अभियान के तहत अधनचुवा और बघरा बूथ संख्या 173, बूथ संख्या 174, केशोटांड़ बूथ संख्या 173, खुटाबांध बूथ संख्या 173, दिघरियाकला बूथ संख्या 172, दिघरियाखुर्द टोला कूष्माटांड़ बूथ संख्या 172 और मधवाडीह बूथ संख्या 177 पर जनसंपर्क किया गया।

इस क्रम में भाजपा प्रत्याशी मुनिया देवी से ग्रामीणों ने सड़क, पानी, बिजली और आवास आदि जनकल्याणकारी महत्वपूर्ण समस्याओं को साझा किया। मुनिया देवी ने ग्रामीणों की सुनी और कहा कि निश्चित ही हमारी सरकार बनने पर आश्वासन दिया कि भाजपा की सरकार बनते ही इन सभी समस्याओं का समाधान निश्चित रूप से किया जाएगा।

जनसंपर्क अभियान के दौरान भाजपा प्रत्याशी मुनिया देवी ने कहा हमारी प्राथमिकता है कि हर गांव और हर परिवार को विकास का लाभ मिले। भाजपा का नेतृत्व की सरकार में हमेशा जनता के बीच रहकर उनके मुद्दों को समझता है और समाधान के लिए काम करता है। जनसंपर्क अभियान में क्षेत्र के स्थानीय जनप्रतिनिधियों और सैकड़ों ग्रामीणों ने भाग लिया। सभी ने भाजपा के विकास के एजेंडे का समर्थन किया और एक सशक्त गांडेय की दिशा में कदम बढ़ाने का संकल्प लिया और कहा कि इस बार प्रचंड बहुमत से भारतीय जनता पार्टी को जिताएंगे। मौके पर बेंगाबाद मंडल के अध्यक्ष सौरभ सागर मिश्रा, हेमराज साह, जिला परिषद सदस्य केदार हाजरा, दिनेश शर्मा समेत सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User