गिरिडीह : झारखंड-बिहार की सीमा हुई सड़क दुर्घटना में दो की मौत, तीन घायल

दस वर्षीय बच्ची ने घटनास्थल पर तोड़ा दम, बेहतर इलाज के लिए गिरिडीह ले जाने के दौरान महिला की हुई मौत झारखंड-बिहार की सीमा पर गिरिडीह के भेलवाघाटी थाना क्षेत्र के चिलखारी गांव के पास गुरुवार को हुई सड़क दुर्घटना में एक महिला और एक बच्ची की मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान चिलखारी निवासी युगल किशोर ठाकुर

Sep 05, 2024 - 13:20
Updated: 2 years ago
0 0
638542478825525265.jpg

झारखंड-बिहार की सीमा पर गिरिडीह के भेलवाघाटी थाना क्षेत्र के चिलखारी गांव के पास गुरुवार को हुई सड़क दुर्घटना में एक महिला और एक बच्ची की मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान चिलखारी निवासी युगल किशोर ठाकुर की 60 वर्षीय पत्नी प्यारी देवी के रूप में वही मृतक बच्ची की पहचान बिहार के जमुई जिला के अमकोलवा निवासी लालधारी राय की 10 वर्षीय बहन काजल कुमारी के रूप में हुई है। बताया जाता है कि लालधारी राय गिरिडीह जिले के तिसरी थाना क्षेत्र में अपने रिश्तेदार के घर गया था। गुरुवार को वह एक बाइक से 10 वर्षीय बहन काजल कुमारी 07 वर्षीय चांदनी कुमारी और 10 वर्षीय सूरज कुमार सवार होकर वापस जमुई जिले के अमकोलवा लौट रहा था। इसी दौरान चिलखारी गांव के पास एक महिला से टकराकर बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें काजल कुमारी घटनास्थल पर मौत हो गई, जबकि प्यारी देवी को बेहतर इलाज के लिए गिरिडीह ले जाने के दौरान रास्ते में मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस दुर्घटना में लालधारी राय, चांदनी कुमारी और सूरज कुमार घायल हो गया है। तीनों का इलाज देवरी सीएचसी में चल रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User