गिरिडीह : प्रेशर बम के बिस्फोट में दो लोग घायल, रेफर

रिपोर्ट : शक्ति शरण प्रसाद गावां थाना क्षेत्र के गदर पावर ग्रिड से एक किलोमीटर अंदर जंगल मे प्रेशर बम विस्फोट से पिता व पुत्र घायल हो गए। घायल की पहचान मध्यप्रदेश के कटनी निवासी 52 वर्षीय मजीद राठौर व दो वर्षीय पुत्र अजिद के रूप में की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गदर पावर ग्रिड से दक्षिण एक कि

Sep 08, 2024 - 14:31
Updated: 2 years ago
0 0
giridih-paresh-dhamka.jpg

रिपोर्ट : शक्ति शरण प्रसाद

गावां थाना क्षेत्र के गदर पावर ग्रिड से एक किलोमीटर अंदर जंगल मे प्रेशर बम विस्फोट से पिता व पुत्र घायल हो गए। घायल की पहचान मध्यप्रदेश के कटनी निवासी 52 वर्षीय मजीद राठौर व दो वर्षीय पुत्र अजिद के रूप में की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गदर पावर ग्रिड से दक्षिण एक किलोमीटर दूर जंगल मे विगत दो तीन दिनों से कुछ गुलगुलिया परिवार के लोग रह रहे थे। दिन भर वे लोग क्षेत्र में घूम घूमकर जड़ी बूटी तेल दवा आदि बेचते थे। रात्रि में वे लोग जंगली रास्ते मे सुअर मारने के लिए प्रेशर बम रख देते थे, जिसे खाकर सुअर मर सकें। शनिवार के रात में भी प्रेशर बम जगह जगह लगा दिया गया था। वहीं अहले सुबह चुन कर अपने झोपड़ी में रख दिये थे। मजीद की पत्नी कुछ सामान लाने माल्डा गई थी। इसी बीच झोपड़ी के अंदर थैला में रखा प्रेशर बम ब्लास्ट कर गया। घटना में पिता व पुत्र दोनो घायल हो गए। प्रेशर बम की आवाज इतनी भयानक थी, कि लगभग 5 किलोमीटर की दायरे में इसकी आवाज सुनी गई। विस्फोट की आवाज सुनकर कुछ लोग घटना स्थल पर गए। व 108 एम्बुलेंस के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गावां भेजा गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना पर थाना प्रभारी महेश चंद्र घटनास्थल पर पहुँचे। उन्होंने कहा कि घटना के बाद सभी यहां से सामान आदि लेकर भाग गए हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User