गिरिडीह : बज़्रपात से दो बच्चें की मौत, परिजनों में मातम

रिपोर्ट : शक्तिशारण प्रसाद जिले के गावां थाना क्षेत्र के धरवे नावाडीह में आकाशिय बिजली गिरने से दो मासूम बच्चे की मौत हो गई, घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया। बताया जाता है कि नावाडीह निवासी सोनू कुमार (10) वर्ष पिता रामप्रसाद यादव एवं बिराज कुमार (8) वर्ष पिता अखलेश यादव दोनो घर से कुछ दूरी पर ख

Oct 08, 2024 - 12:31
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-10-08-at-5.20.52-PM.jpeg

रिपोर्ट : शक्तिशारण प्रसाद

जिले के गावां थाना क्षेत्र के धरवे नावाडीह में आकाशिय बिजली गिरने से दो मासूम बच्चे की मौत हो गई, घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया। बताया जाता है कि नावाडीह निवासी सोनू कुमार (10) वर्ष पिता रामप्रसाद यादव एवं बिराज कुमार (8) वर्ष पिता अखलेश यादव दोनो घर से कुछ दूरी पर खेल रहे थे। इसी बीच तेज हवा के झोंको के साथ बारिश होने लगी। दोनो बच्चे बारिस से बचने के लिए दौड़कर पास में पेड़ के नीचे जाकर खड़ा हो गए। इसी बीच अचानक तेज आवाज से साथ वृक्ष पर वज्रपात हो गया, जिससे दोनो अचेत होकर वहीं गिर गए। आनन फानन में परिजनों ने दोनो को सीएचसी गावां लाया। जहां डॉ महेश्वरम ने जांचोपरांत दोनो को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पूर्व विधायक राजकुमार यादव, जिप सदस्य पवन कुमार चौधरी, विधायक प्रतिनिधि मुन्ना सिंह, नागेश्वर यादव, कॉंग्रेस यादव, समेत काफी संख्या में लोग सीएचसी पहुँचे व दोनो परिवारों को ढांढस बंधवाया। राजकुमार यादव ने दोनो बच्चों के पोस्टमार्टम हेतु गिरिडीह ले जाने के लिए 5 हजार रुपये का आर्थिक सहयोग किया। घटना के बाद दोनों के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User