गिरिडीह : भाकपा माले द्वारा ग्रामसभा का किया गया आयोजन

भाकपा माले द्वारा गावां प्रखंड के महुअरी, सिरी, महेशपुर व पत्थरडीहा में ग्रामसभा का आयोजन किया गया। मौके पर पूर्व विधायक राजकुमार यादव उपस्थित थे। ग्राम सभा में आगामी 9 सितंबर को धनबाद में होने वाले रैली की सफलता पर चर्चा की गई। राजकुमार यादव ने कहा कि गावां प्रखंड से हजारों लोग उक्त रैली में भाग ले

Sep 06, 2024 - 15:44
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-09-06-at-8.17.25-PM.jpeg

भाकपा माले द्वारा गावां प्रखंड के महुअरी, सिरी, महेशपुर व पत्थरडीहा में ग्रामसभा का आयोजन किया गया। मौके पर पूर्व विधायक राजकुमार यादव उपस्थित थे। ग्राम सभा में आगामी 9 सितंबर को धनबाद में होने वाले रैली की सफलता पर चर्चा की गई। राजकुमार यादव ने कहा कि गावां प्रखंड से हजारों लोग उक्त रैली में भाग लेने जाएंगे। प्रखंड के कई गांव काफी पिछड़े है और सुधि लेने वाला कोई नही है। सुदूर गांव में उच्च शिक्षा की व्यवस्था नही होने से बच्चियां उच्च शिक्षा से वंचित हो जा रही है। आगामी चुनाव में यदि जनता का आशीर्वाद मिला तो क्षेत्र की तमाम समस्याओं का हल किया जाएगा। राज्य की हेमंत सरकार उल्लेखनीय कार्य कर रही है। क्षेत्र के विधायक और सांसद को क्षेत्र की समस्या से कोई लेना देना नही है। ग्राम सभा के दौरान रणधीर राजवंशी, पप्पू राजवंशी, उमेश यादव, दिनेश यादव, कृष्ना यादव, सोनू कुमार, विक्रम राजवंशी, सुनीता देवी, डोकल राजवंशी, सोमर महतो समेत कई लोग माले में शामिल होने की घोषणा की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User