गिरिडीह में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा नेता अर्जुन मुंडा का भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा गर्मजोशी से स्वागत

रिपोर्ट : संदीप बर्णवाल झारखंड के पूर्व मुख्य मंत्री व भाजपा नेता अर्जुन मुंडा गिरिडीह पहुंचे, यहां के नये परिसदन भवन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। अर्जुन मुंडा ने सभी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की ।वही मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने झारखंड कैबिनेट के मंत्री हफीजुल हसन के

Apr 16, 2025 - 15:20
Updated: 1 year ago
0 0
Screenshot_2025-04-16-18-54-40-094_com.whatsapp-edit.jpg

रिपोर्ट : संदीप बर्णवाल

झारखंड के पूर्व मुख्य मंत्री व भाजपा नेता अर्जुन मुंडा गिरिडीह पहुंचे, यहां के नये परिसदन भवन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। अर्जुन मुंडा ने सभी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की ।वही मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने झारखंड कैबिनेट के मंत्री हफीजुल हसन के बयान पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा की वो कभी कार्यकर्ता नही रहे हैं, नेता के पुत्र थे नेता बन गए, इसलिए उन्हें यह नहीं पता कि क्या बोलना चाहिए वह भी एक मंत्री के तौर पर, उनसे पूछना चाहिए मंत्री के पद पर शपथ लेते समय उन्होंने गोपनियता की क्या शपथ ली थी । संविधान देश के हर नागरिकों के लिए एक पवित्र ग्रंथ है और वह सभी सम्प्रदाय से ऊपर है। लगे हाथ वही बंगाल की सरकार पर भी तंज कस्ते हुए उन्होंने कहा की बंगाल में गवर्मेंट फैल है, इसलिए इस तरीके की घटनाएं बंगाल मे हो रही है पलायन हो रहा है लोग दहशत में है डरे हुए हैं लॉ एंड आर्डर फैल है। वही झारखंड राज्य की गिरती कानून व्यवस्था पर भी उन्होंने सवाल खड़ा किया और कहा कि राज्य में हर दिन हत्याएं हो रही हैं और माफियाओं का राज कायम है।

https://youtu.be/cbiW09PqhoA?si=TPWWqotRyC7DNqCC

इधर अर्जुन मुंडा के स्वागत मे पूर्व मंत्री चंद्रमोहन प्रसाद, जिलाध्यक्ष महादेव दुबे, जयप्रकाश वर्मा, दिनेश यादव, संजीत सिंह पप्पू, रंजन सिन्हा, संदीप डंगायच, हरविंदर सिंह बग्गा, सुभाष चंद्र सिन्हा, यदुनंदन पाठक, सिंकू सिन्हा, विनय सिंह, भाजपा नेत्री विनीता कुमारी, पूनम प्रकाश, संगीता सेठ समेत कई नेता और कार्यकर्त्ता मौजूद थे.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User