गिरिडीह में मनाया गया पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी का जन्मदिन

बाबूलाल मरांडी झारखंड के सर्वमान्य नेता : चुन्नुकान्त शहर के बरगंडा स्थित आवास पर पूर्व मुख्यमंत्री सह बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी का 66 वां जन्मदिन केक काटकर मनाया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां मनाई। मौके पर बीजेपी नेता चुन्नुकान्त ने कहा कि सूबे के प्र

Jan 11, 2025 - 14:23
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2025-01-11-at-5.29.24-PM.jpeg

शहर के बरगंडा स्थित आवास पर पूर्व मुख्यमंत्री सह बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी का 66 वां जन्मदिन केक काटकर मनाया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां मनाई।

मौके पर बीजेपी नेता चुन्नुकान्त ने कहा कि सूबे के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी राज्य के सर्वमान्य नेता है। वे पूरे राज्य की जनता के बीच लोकप्रिय है। सभी कार्यकर्ताओं ने उनके दीर्घायु और बेहतर स्वास्थ्य की कामना की है। बाबूलाल मरांडी के अनुज नुनूलाल मरांडी ने कहा कि सरल स्वभाव और मृदुभाषी होने के कारण वे अधिक लोकप्रिय है। पूरे राज्य में उनका जन्मदिन मनाया जा रहा है। उनके नेतृत्व में भाजपा संगठन का विस्तार हुआ है। श्री मरांडी को उनके जन्मदिन पर बधाई देने वालों में जिलाध्यक्ष महादेव दुबे, अशोक उपाध्याय, विनय सिंह, नवीन सिन्हा, सुभाष सिन्हा, मनोज सिंह, महेंद्र कर्मा, महेश राम, राहुल राज, शिवपूजन राम, प्रवीण राम, विवेश जालान, संजीत सिंह पापु, नवनीत सिंह, अजय राणा सहित कई अन्य कार्यकर्ता शामिल है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User