गिरिडीह : रिटायर अंचल कर्मी के आवास पर एसीबी का छापा, 10 अधिकारियों की टीम खंगाल रही दस्तावेज

रिपोर्ट : शक्ति शरण प्रसाद शहर के शास्त्री नगर निवासी रिटायर्ड सीआई के आवास पर बुधवार की सुबह धनबाद एसीबी की टीम ने दस्तक दी। अहले सुबह धनबाद एसीबी की टीम ने रिटायर अंचल कर्मी उदय कुमार सिंहा के आवास पर आ धमकी। मिली जानकारी के अनुसार टीम में कुल 10 अधिकारी हैं जिनमें तीन महिला अधिकारी शामिल है। कार

Sep 11, 2024 - 13:38
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-09-11-at-6.44.49-PM.jpeg

रिपोर्ट : शक्ति शरण प्रसाद

शहर के शास्त्री नगर निवासी रिटायर्ड सीआई के आवास पर बुधवार की सुबह धनबाद एसीबी की टीम ने दस्तक दी। अहले सुबह धनबाद एसीबी की टीम ने रिटायर अंचल कर्मी उदय कुमार सिंहा के आवास पर आ धमकी। मिली जानकारी के अनुसार टीम में कुल 10 अधिकारी हैं जिनमें तीन महिला अधिकारी शामिल है। कार्रवाई में स्थानीय नगर पुलिस भी शामिल है। विश्वसनीय सूत्र की माने तो एसीबी की टीम बढ़गई आंचल की जमीन हेराफेरी के मामले में कार्रवाई कर रही है। शहर के शास्त्री नगर के आवास के अलावा यह कार्रवाई राज्य की अन्य जिलों में भी जारी है। जानकारी के अनुसार उदय कुमार सिंहा के पुत्र शैलेश सिंहा सहित अन्य पुत्र हजारीबाग और रांची में बड़े सरकारी पद पर हैं और बढ़गई आंचल की जमीन मामले में इनकी संलिप्तता बताई जा रही है। फिलहाल एसीबी के अधिकारियों ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। मालूम हो कि बढ़गई जमीन घोटाले मामले में रांची के बरियातू थाने में मामला पूर्व से दर्ज है, जिसमें हजारीबाग के वर्तमान एसडीओ सह गिरिडीह निवासी शैलेश कुमार सिंहा आरोपी है। शैलेश पूर्व में बढ़गई के अंचल अधिकारी रह चुके हैं। छापामारी के दौरान गिरिडीह आवास से एसीबी की टीम दस्तावेज और सबूत बरामद किया है। एसीबी अधिकारियों ने कहा कि घोटाले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User