गिरिडीह लोकसभा से निर्दलीय प्रत्याशी होगी डॉ. उषा सिंह

लोकसभा क्षेत्र में डॉक्टर उषा सिंह से बेहतर उम्मीदवार नहीं : रामकिंकर पाण्डेय फुसरो के प्रतिष्ठित महिला चिकित्सक डॉ उषा सिंह गिरीडीह लोकसभा से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में उतरेगी। बता दे कि डॉ उषा सिंह भाजपा के प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया था। जिसके बाद उन्होंने निर्दलीय चुनाव

Apr 13, 2024 - 13:50
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-04-13-at-6.35.44-PM.jpeg

फुसरो के प्रतिष्ठित महिला चिकित्सक डॉ उषा सिंह गिरीडीह लोकसभा से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में उतरेगी। बता दे कि डॉ उषा सिंह भाजपा के प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया था। जिसके बाद उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ने का निर्णय लिया। गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार डॉ उषा सिंह को सुशासन दल का पूर्ण समर्थन मिला है। दल के अध्यक्ष रामकिंकर पाण्डेय ने कहा कि गिरिडीह लोकसभा में लंबे समय से अच्छे संसद की कमी खल रही थी। नवरात्र में आदि शक्ति की आराधना हम सभी करते हैं। ऐसे में क्षेत्र की जनता के लिए नारीशक्ति का सामने आना बहुत शुभ है। झारखंड के किसी भी लोकसभा क्षेत्र में डॉक्टर उषा सिंह जी से बेहतर उम्मीदवार नहीं है। डॉ सिंह प्रख्यात चिकित्सक, गोसेवक समाजसेवी एवं राजनेता हैं। गिरिडीह के कोने कोने से जुड़ी हुई हैं। यदि जनता उन्हें संसद भेजती है तो क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के साथ साथ महिला सशक्तिकरण में भरपूर योगदान देंगी। हमारा दल उन्हें सभी प्रकार से सहयोग करेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User